दुनिया

इजरायल-हमास में आज से शुरू होगा युद्धविराम! सीजफायर की खबरों के बीच इजरायल का बड़ा बयान, पढ़िए जंग से जुड़े ताजा अपडेट

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी मौसा अबू मरजौक ने अल जजीरा को बताया है कि गाजा में संघर्ष विराम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच आज से युद्धविराम शुरू होने की खबर है। समझौते के मुताबिक, यह युद्धविराम चार दिनों तक चलेगा। इस दौरान हमास, इजरायल के 50 बंधकों को छोड़ेगा और इजरायल, हमास के 150 बंधकों को रिहा करेगा। इजरायल का कहना है कि वह शुक्रार से पहले किसी भी गाजा बंदी को रिहा नहीं करेगा।

Published: undefined

हमास-इजरायल में आज से शुरू होगा युद्धविराम!

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी मौसा अबू मरजौक ने अल जजीरा को बताया है कि गाजा में संघर्ष विराम गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा। पहचान न बताने की शर्त पर एक फिलिस्तीनी सूत्र ने बुधवार को समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ से खबर की पुष्टि की। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अबू मरजौक ने कहा कि युद्धविराम के दौरान रिहा किए जाने वाले 50 बंदियों में से अधिकांश विदेशी नागरिक हैं। हालांक कि इजरायल की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि चार दिवसीय संघर्ष विराम कब लागू होगा। इजरायली राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के मुताबिक, शुक्रवार से पहले किसी भी बंदी को रिहा नहीं किया जाएगा।

Published: undefined

गाजा में कैसे हालात हैं?

एक तरफ आज से युद्धविराम शुरू होने की खबरें हैं। वहीं, दूसरी तरफ गाजा में हालात भयावह हैं। अल जज़ीरा के मुताबिक, गाजा में लगातार इजरायली बमबारी जारी है। उत्तरी गाजा पट्टी में अबू इस्कंदर क्षेत्र पर इजरायली बलों के हमले के बाद मौतों और घायलों की कई खबरें सामने आई हैं। अबू इस्कंदर, जो इंडोनेशियाई अस्पताल के ठीक पश्चिम में स्थित है, 7 अक्टूबर को इजराइल में हमास के हमले के बाद से इजराइली बलों द्वारा इस इलाके में कई घातक हमले किए जा चुके हैं।

Published: undefined

मरीजों-घायलों को अल-शिफा अस्पताल से निकाला गया

फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट सोसाइटी (पीआरसीएस) ने एक बयान में कहा, गाजा के अल-शिफा अस्पताल ने पट्टी के दक्षिण में दर्जनों मरीजों और घायलों को निकालना शुरू कर दिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीआरसीएस ने बुधवार को कहा कि मरीजों को निकालने के लिए 14 एम्बुलेंस अस्पताल पहुंची हैं।

बयान के अनुसार, किडनी के मरीजों को राफा के अबू यूसुफ अल-नज्जर अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि घायलों को दक्षिणी पट्टी में खान यूनिस के यूरोपीय अस्पताल में ले जाया जाएगा।

हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को, इजराइली सेना ने अल-शिफा परिसर में अपना अभियान जारी रखा, इसमें कम से कम 19 चिकित्सा कर्मचारियों के साथ 259 घायल लोग और मरीज फंस गए, उन्होंने कहा कि अस्पताल में पानी, बिजली और चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में, अल-शिफा अस्पताल चालू नहीं है और नए मरीज नहीं आ रहे हैं।

Published: undefined

जंग से जुड़े अन्य अहम अपडेट

  • पूरे गाजा पट्टी में इजरायली हमलों की सूचना मिली है, जिसमें मध्य गाजा में दीर अल-बलाह और नुसीरत शरणार्थी शिविर और दक्षिण में खान यूनिस और राफा शामिल हैं।

  • दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले में एक सांसद के बेटे समेत पांच हिजबुल्लाह सदस्य मारे गए हैं।

  • अमेरिका का कहना है कि उसके एक युद्धपोत ने लाल सागर में गश्त के दौरान यमन के हौथी-नियंत्रित हिस्सों से दागे गए कई ड्रोन को मार गिराया।

  • इजरायली बलों ने वेस्ट बैंक के कई इलाकों पर छापा मारा है, जिसमें नब्लस के पास बलाटा शरणार्थी शिविर भी शामिल है, जहां एक 17 वर्षीय फिलिस्तीनी किशोर की मौत की जान चली गई।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined