
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जॉनसन की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद ब्रिटेन में हंगामा मच गया है। लेकिन इससे भी ज्यादा जो चौंकाने वाली खबर सामने आई, वो ये कि जॉनसन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही उनका सबसे करीबी सलाहकार उन्हें वहीं पर छोड़कर भाग गया।
Published: 28 Mar 2020, 11:03 PM IST
बोरिस जॉनसनस की रिपोर्ट आने के बाद उनके वरिष्ठ सलाहकार डोमिनिक कमिंग्स को डाउनिंग स्ट्रीट से तेजी से बाहर निकलते हुए देखा गया। लंदन के मेट्रो अखबार ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई क्लिप में डाउनिंग स्ट्रीट के पिछले गेट से कमिंग्स को तेजी से बाहर निकलते देखा गया। कैमरा कमिंग्स के चेहरे पर फोकस करता है तो वह प्रेस से दूरी बनाने आईने की कोशिश करते हैं और वहां से तेजी से बाहर निकल जाते हैं।
Published: 28 Mar 2020, 11:03 PM IST
हालांकि आगे रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री जॉनसन के प्रमुख सहयोगी माने जाने वाले कमिंग्स को महामारी से निपटने के लिए सरकार की प्रारंभिक रणनीति से संबंधित सूचना मिली थी, जिससे वह काफी जल्दी में थे। प्रधानमंत्री जॉनसन ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, इसलिए वह खुद एकांतवास में जा रहे हैं। उन्होंने एकांतवास के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वहन जारी रखने की प्रतिबद्धता भी जाहिर की थी।
Published: 28 Mar 2020, 11:03 PM IST
बता दें कि जॉनसन, प्रिंस चार्ल्स के बाद हाल के दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने वाले दूसरे हाई-प्रोफाइल ब्रिटिश नेता बन गए हैं। खबर है कि जॉनसन सरकार के कुछ मंत्रियों और सांसदों को भी कोरोना वायरस हुआ है, जिसमें स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक भी शामिल हैं। ब्रिटेन में अब तक 761 मौतों के साथ कोरोना वायरस के 14,751 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है।
Published: 28 Mar 2020, 11:03 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 28 Mar 2020, 11:03 PM IST