दुनिया

ट्रंप के 100% टैरिफ पर चीन का पलटवार, कहा- 'हम डरते नहीं, अगर जरूरत पड़ी तो...'

चीन ने अमेरिका पर दोहरा मापदंड रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अमेरिकी नीति मनमानी है और बातचीत की बजाय धमकी देना गलत है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका द्वारा चीन से आयातित सामानों पर 1 नवंबर से 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद, चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने इस कदम को “मनमाना और दोहरा मापदंड” बताया और चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका अपनी नीति पर डटा रहा तो चीन उचित जवाब देगा।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि यह अमेरिकी कदम चीन के हितों के खिलाफ है और इससे द्विपक्षीय व्यापार वार्ता का माहौल बिगड़ सकता है।

मंत्रालय ने आगे कहा, "चीन लड़ना नहीं चाहता, लेकिन डरता भी नहीं है। अगर ज़रूरत हुई तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी।"

ट्रंप ने क्या घोषणा की है?

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि 1 नवंबर से अमेरिका चीन से आयातित उत्पादों पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। यह चीन के निर्यात नियंत्रण और विशेषकर दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (rare earth) पर नियंत्रण बढ़ाने के कदमों के जवाब में कहा गया।

उनका दावा है कि चीन वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बना रहा है और इस आक्रामक नीति का जवाब देना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि यह नया टैरिफ पहले से मौजूद सभी शुल्कों पर अतिरिक्त होगा।

चीन ने क्या कहा?

  • चीन ने अमेरिका पर दोहरा मापदंड रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि अमेरिकी नीति मनमानी है और बातचीत की बजाय धमकी देना गलत है।

  • वाणिज्य मंत्रालय ने यह भी सुझाव दिया है कि अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को संवाद और वाणिज्यिक वार्ता पर लौटना चाहिए।

  • एक और कड़ी चेतावनी में चीन ने कहा है कि यदि अमेरिका का रवैया नहीं बदला तो चीन अपने वैध अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगा, जिसमें अमेरिकी जहाजों पर विशेष पोर्ट शुल्क और अन्य प्रतिबंध शामिल हो सकते हैं।

व्यापार और अर्थव्यवस्था पर प्रभाव

  • जानकारों का कहना है कि अगर यह टैरिफ लागू हुआ, तो उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी और तकनीकी सामानों की कीमतें बढ़ सकती हैं। चीन इस क्षेत्र में पश्चिम के लिए एक बड़े आपूर्तिकर्ता है।

  • यह कदम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित कर सकता है, क्योंकि कई कंपनियां चीन पर निर्भर हैं।

  • बाकी भी कई कंपनियों को अब विश्लेषण करना पड़ेगा कि वह चीन से भागीदारी बनाए रखें या अन्य विकल्प तलाशें।

क्या ट्रंप-जिनपिंग बैठक रद्द होगी?

  • ट्रंप ने यह संकेत दिया है कि चीन पर यह कड़ा रुख अपनाने के कारण उनकी और शी जिनपिंग की मुलाकात रद्द हो सकती है।

  • बीजिंग ने अभी तक इस बैठक को लेकर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं की है। इस तनावपूर्ण माहौल में बैठक को आगे बढ़ने देना राजनीतिक और आर्थिक रूप से चुनौती बन सकता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान तय, 6 अक्टूबर को EC तक मार्च, 5 बड़ी रैलियों का भी ऐलान

  • ,
  • एशियन गेम्स: महिला हॉकी टीम ने मेडल किया पक्का, साउथ कोरिया को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंची, चीन से होगा सामना

  • ,
  • खेल: कोहली को लेकर संजू के बयान की हरतरफ हो रही चर्चा और भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल से पहले मौसम पर नजर

  • ,
  • नीला ड्रम हत्याकांडः मेरठ की अदालत ने मुस्कान और साहिल को दोषी करार दिया, अगली तारीख पर सजा का ऐलान