दुनिया

कोलंबिया में दो विद्रोही समूहों के बीच आपसी झड़प, 9 लोगों की मौत, कई घायल

कोलंबिया में विद्रोही समूहों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कोलंबिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एएफपी ने गवर्नर के हवाले से बताया कि कोलंबिया के विद्रोही समूहों के बीच झड़प में 9 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण अमेरिकी देश में दशकों से जारी सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता के बीच यह घटना सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि एफएआरसी गुरिल्ला समूह और नेशनल लिबरेशन आर्मी (ईएलएन) के असंतुष्टों के बीच झड़प में जनजातीय समुदाय की एक किशोर लड़की सहित पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नही हैं कि मरने वाले और घायल लड़ाके थे या नागरिक।

गवर्नर विलिंटन रॉड्रिज ने इस बारे में बहुत खुलकर जानकारी नहीं दी है। यहां आपको बता दें कि ईएलएन गुरिला ग्रुप की सरकार के साथ सोमवार को चौथे दौर की बैठक हुई थी, जिसके बाद मानवीय मदद की घोषणा भी हुई थी। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने साफ किया रुख, अमेरिकी नौसेना की घेराबंदी जारी रही तो होर्मुज फिर से नहीं खुलेगा

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग की निंदा की, कहा- राज्य सरकार बात सुने और समाधान करे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी, 'अमित शाह बताएं, शांत प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पीटने का फरमान किसका था?'

  • ,
  • कांग्रेस ने छात्रों पर बिहार पुलिस की ‘बर्बरता’ का सबूत पेश किया, सम्राट और शाह को हटाने की मांग की

  • ,
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरजे राहुल गांधी और खड़गे, 'शाह बताएं, छात्रों पर पैलेट गन चलाने का फरमान किसका था?'