दुनिया

वाशिंगटन में हुए दंगे पर कांग्रेस ने जताई चिंता, जानें अपने दोस्त ट्रंप की करतूत पर क्या बोले पीएम मोदी

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मची अराजकता पर गहरी चिंता व्यक्त की, जहां निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल भवन पर हमले के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में मची अराजकता पर गहरी चिंता व्यक्त की, जहां निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा कैपिटल भवन पर हमले के दौरान एक महिला की मौत हो गई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, अमेरिका में जो हो रहा है वो परेशान करने वाला है। लोकतंत्र और स्वतंत्रता अमेरिका की महानता का मूल है। पूरी दुनिया देख रही है। अमेरिका के लोग अपने राष्ट्र की गरिमा को बनाए रखें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांति से चलने दें।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा, अगर वॉशिंगटन डीसी में सत्ता का शांतिपूर्ण हस्तांतरण बाधित हो सकता है, तो दुनिया भर के अन्य दक्षिणपंथी धुरंधरों को क्या संकेत दिया जा रहा है .. अगर आप लोकतांत्रिक रूप से हार जाते हैं, तो भीड़तंत्र का सहारा लें। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण .. अमरीका में जो हुआ उसमें एक संदेश है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के वाशिंगटन में हुई हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता का हस्तांतरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से होना लाजिमी है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाशिंगटन डीसी में उपद्रव और हिंसा के समाचारों से वह व्यथित हुए हैं। सत्ता का हस्तांतरण व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से होना जरुरी है। इस तरह के प्रदर्शनों के जरिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता।’’

दंगा तब शुरू हुआ जब अमेरिकी कांग्रेस ने डेमोक्रेट्स जो बाइडेन को राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने को लेकर इलेक्टोरल वोटों की पुष्टि करने के लिए एक संयुक्त सत्र का आयोजन किया गया था।

इस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने बुधवार को कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और हिंसा की। दंगे के दौरान हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई। ट्रंप समर्थक कांग्रेस के लोकतांत्रिक कामकाज को रोकने के लिए यहां पहुंचे थे, जो कि राष्ट्रपति के तौर पर जो बाइडेन और उप-राष्ट्रपति के तौर पर कमला हैरिस की जीत की पुष्टि करने के लिए प्रक्रिया कर रहे थे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jan 2021, 1:48 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चढ़ावा मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर कांग्रेस का नागपुर में प्रदर्शन, नारेबाजी के बजाय गाए भजन

  • ,
  • खेल: गांगुली 'ICC हॉल ऑफ फेम' में शामिल और मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड

  • ,
  • सड़कें या समंदर? लगातार बारिश से नोएडा-ग्रेटर नोएडा का हुआ बुरा हाल, स्कूल, दफ्तर और अंडरपास सब पानी-पानी

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: कांग्रेस का PM मोदी पर सीधा हमला, पूछा- पीएम बताएं इस 'महापाप' में उनकी क्या भूमिका है?

  • ,
  • सिनेजीवन: राम कपूर का उम्र के भेदभाव को लेकर छलका दर्द और करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई