दुनिया

श्रीलंका का हाल! कोलंबो में इस क्रिकेटर को 2 दिन तक पेट्रोल के लिए लगना पड़ा कतार में, 10 हजार रुपये में भरवाया तेल

श्रीलंका में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आलम यह है कि पेट्रोल अगर मिल भी रहा है तो उसके लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों को कई-कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। श्रीलंका के क्रिकेटर चमका करुणारत्ने को इसका सामना करना पड़ा है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया Admin

आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका की हालत लगातर बिगड़ती जा रही है। देश में जरूरी सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। जरूरी सामानों के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर निकल चुके हैं। इन सबका खामियाजा देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्रीलंका में पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। आलम यह है कि पेट्रोल अगर मिल भी रहा है तो उसके लिए पेट्रोल पंपों पर लोगों को कई-कई दिनों तक लाइन में लगना पड़ रहा है। श्रीलंका के क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने को इसका सामना करना पड़ा है।

कोलंबो में श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने को गाड़ी में तेल भरवाने के लिए लंबी कतार में दो दिनों तक इंतजार करना पड़ा। उन्होंने बताया, "हम बड़ी समस्या में हैं। मैं पिछले 2 दिनों से तेल भरवाने के लिए कतार में खड़ा हूं। मैंने गाड़ी में तेल 10,000 रुपये में भरवाया है, जो 2-3 दिनों तक ही चलेगा।"

चमिका करुणारत्ने ने कहा, “भारत एक भाई देश की तरह है और वे हमारी बहुत मदद कर रहे हैं। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। हमें समस्याएं हैं। जब हम संघर्ष कर रहे हैं तो वे हमारा समर्थन कर रहे हैं। उसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हरचीज के लिए धन्यवाद। हम और बेहतर होते जाएंगे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा