दुनिया

अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग कर 18 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर की मिली लाश, पुलिस ने ली राहत की सांस

आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना से रिटायर्ड था। बताया गया था कि वह मानसिक रूप से बीमार भी था। उसे मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हाल ही में छुट्टी मिली थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के मेन के लेविस्टन शहर में तीन जगहों पर अंधाधुंध गोलीबार कर 18 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर का 48 घंटे बाद लाश मिली है। संदिग्ध हमलावर की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है। ऐसी आशंका जताई गई है कि गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली होगी। अमेरिका के कानून प्रवर्तन अधिकारी के मुताबिक, शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मारी होगी।

संदिग्ध हमलावर का शव लिस्बन शहर के पास एक जंगल में मिला है। संदिग्ध हमलावर की लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमेरिका के मेन के लेविस्टन में गुरुवार को हुई गोलीबारी में 18 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान 13 लोग घायल हो गए थे।

संदिग्ध हमलावर का शव मिलने के बाद मेन गवर्नर जेनेट मिल्स शुक्रवार देर रात प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, कि मैं यह जानकर राहत की सांस ले रहा हूं कि रॉबर्ट कार्ड अब किसी के लिए खतरा नहीं है। सार्वजनिक सुरक्षा आयुक्त माइकल सॉसचुक के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर का शव ईटी में पाया गया।

आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई थी, जो अमेरिकी सेना से रिटायर्ड था। बताया गया था कि वह मानसिक रूप से बीमार भी था। उसे मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे हाल ही में छुट्टी मिली थी। 

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना

  • ,
  • गोलवलकर ने सावरकर की आलोचना की थी, क्या बीजेपी और शिवसेना नेता उनकी किताब फाड़ेंगे: कांग्रेस