
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि नारा शहर में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। पीछे से एक शख्स वहां पहुंचा और हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है।
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST
राज्य के प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट में हमले की जानकारी दी गई है। वहीं, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सूत्रों का हवाला देते हुए, एनएचके समाचार रिपोर्ट में कहा गया है कि आबे को सीने में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST
जापान के एनएचके वर्ल्ड न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया। एक बंदूक भी जब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था।
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। इसके लिए शिंजे आबे चुनाव प्रचार कर हे थे। हमले के बाद के कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें वहां भगदड़ की स्थिति साफ देखी जा सकती है।
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिंजो आबे पर हुए हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की मैं दुआ करता हूं। मेरी संवेदना इस परिवार के साथ है।”
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 08 Jul 2022, 9:15 AM IST