दुनिया

अमेरिकी चुनाव में हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दिया बड़ा बयान, कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं? बताया क्या है इरादा!

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें चुनाव परिणाम दुरुस्त करने होंगे। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे पास अपनी बात को साबित करने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। हमें सिर्फ एक अच्छे न्यायधीश की जरूरत है जो बिना किसी राजनीतिक द्वेष के हमारी सभी तर्कों को सुने।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आने के बाद से इस बात की चर्चा हो रही है कि क्या मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हार मानकर कुर्सी छोड़ेंगे या नहीं। अभी भी ट्रंप हार मानने को तैयार नहीं हैं। उल्टे वह अपनी जीता दावा कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एक नया बया दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने पेन्सिलवेनिया में जन सुनवाई के दौरान फोन पर कहा कि उनके पास चुनावी जीतने के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं और अब सिर्फ उनकी दलीलों को सुनने के लिए एक अच्छे न्यायाधीश की जरूरत है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमें चुनाव परिणाम दुरुस्त करने होंगे। इसमें कोई शक नहीं कि हमारे पास अपनी बात को साबित करने के सभी साक्ष्य मौजूद हैं। हमें सिर्फ एक अच्छे न्यायधीश की जरूरत है जो बिना किसी राजनीतिक द्वेष के हमारी सभी तर्कों को सुने।"

राष्ट्रपति ट्रंप ने नए प्रशासन के लिए ट्रांजिशन प्रक्रिया शुरू करने की इजाजत दे दी है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चुनाव जीतने और शपथ ग्रहण समारोह के बीच के समय को ट्रांजिशन कहा जाता है। अमेरिका में शपथ ग्रहण समारोह 20 जनवरी को है। ट्रंप ने कहा कि इस चुनाव को हमने बड़ी आसानी से और बेहतर ढंग से जीत लिया था। पूरी दुनिया हमें देख रही है। दुनिया की नजर अमेरिका पर है और हम इसे ऐसे जाने नहीं देंगे।

गौरतलब है कि अमेरिकी मीडिया संस्थानों के मुताबिक अमेरिका के भावी राष्ट्रपति जो बिडेन पेन्सिलवेनिया में जीत हासिल कर चुके हैं। यहां उन्हें 20 इलेक्टोरल वोट प्राप्त हुए थे। चुनावी नतीजे आने के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'मोदी सरकार ने गलवान के बाद चीन के प्रति अपनाया नरम रुख, आयात में हुई बढ़ोतरी', खड़गे बोले- राष्ट्रीय हितों को पहुंचा नुकसान

  • ,
  • ठाणे अस्पताल में शिवसेना नेता के हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, बोले- अब शहर नहीं लौटूंगा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बारिश से त्राहिमाम, सड़कें जलमग्न, रेंगती दिखीं गाड़ियां, पहाड़ों का भी बुरा हाल

  • ,
  • उत्तराखंड में बारिश को लेकर 'रेड अलर्ट', 7 जिलों में भारी बारिश का कहर, स्कूल बंद और 100 से अधिक सड़कें ठप!

  • ,
  • TMC को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, बैंक खाते को ऑपरेट करने की मिली सशर्त इजाजत