दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर जल्द होगी वापसी! एलॉन मस्क ने कहा- अकाउंट से हटाएंगे बैन

एलन मस्क ने कहा, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर प्रतिबंध लगाने का ट्विटर का निर्णय नैतिक रूप से गलत और मूर्खतापूर्ण था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी ट्विटर पर होगी। ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ऐलान किया है कि डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर बैन को हटाया जाएगा। मस्क के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर प्रतिबंध लगाने का ट्विटर का निर्णय नैतिक रूप से गलत और मूर्खतापूर्ण था।

गौरतलब है कि ट्विटर ने जनवरी 2021 में अमेरिका कैपिटल हिल पर छह जनवरी के विद्रोह के बाद हिंसा भड़काने के लिए श्री ट्रंप के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया था।

एलन मस्क के अनुसार, इस प्रतिबंध से पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प चुप नहीं हुए थे, बल्कि वह अपनी खुद की ट्रुथ सोशल मीडिया पर चले गए, जिससे उनकी आवाज लोगों तक पहुंची।

ट्रम्प ने पहले कहा था कि वह ट्विटर पर वापसी नहीं करेंगे, भले ही उनका अकाउंट फिर से चालू क्यों न हो जाएं। इस पर टेस्ला के मालिक ने कहा,"मैं स्थायी प्रतिबंध को हटा दूंगा, लेकिन मेरे पास अभी तक ट्विटर नहीं है, इसलिए यह निश्चित रूप से होने वाली बात नहीं है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा