दुनिया

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर ड्रोन से हमला, बाल-बाल बचे

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर जिस वक्त यह हमला हुआ, उस वक्त वे नेशनल गार्ड की 81वीं वर्षगांठ के मौके पर खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर ड्रोन से हमला

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ड्रोन हमले में बाल-बाल बच गए हैं। इस हमले को राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास बताया जा रहा है, जिसके लिए चरमपंथी गुटों और कोलंबिया के निवर्तमान राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सांतोस को जिम्मेदार ठहराया गया है।

सीएनएन के मुताबिक, शनिवार को जिस वक्त यह हमला हुआ, उस वक्त मदुरो बोलीविया नेशनल गार्ड की 81वीं वर्षगांठ के मौके पर खुले मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्हें तुरंत मंच से उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

जिस पोडियम पर खड़े होकर मदुरो भाषण दे रहे थे, उसके पास ही विस्फोटकों से भरे दो ड्रोन फटे। संचार मंत्री जॉर्ज रॉड्रिज ने इस घटना की पुष्टि की। इस घटना के कुछ घंटे बाद मदुरो ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वह एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कि उनके भाषण के दौरान ही उनके सामने विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा, "एक उड़ती हुई चीज मेरे सामने फटी। बहुत बड़ा धमाका था। कुछ सेकंड बाद दूसरा विस्फोट हुआ।"

उन्होंने कहा, "मैंने पहले सोचा कि यह पटाखे हैं, जो परेड के दौरान छुटाए जा रहे हैं।" मदुरो ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसमें शामिल कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके आरोप तय किए गए हैं। मदुरो ने कहा, "यह मुझे मारने का प्रयास था। उन्होंने आज मेरी हत्या करने का प्रयास किया।"

शुरुआती जांच से पता चलता है कि इस हमले में वित्त आयोजकों, योजनाकर्ता शामिल हैं। वेनेजुएला के अटॉर्नी जनरल तारेक विलियम साब ने सीएनएन को बताया कि उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

वेनेजुएला सरकार तख्तापलट के लिए लंबे समय से कोलंबिया, बोगोटा और मियामी के चरमपंथी गुटों पर आरोप लगाती रही है।

इवान डुक अगले सप्ताह कोलंबिया के राष्ट्रपति के रूप में पद्भार संभालेंगे। हालांकि, कोलंबिया सरकार ने इस हमले में किसी तरह की भागीदारी से इनकार किया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Aug 2018, 9:19 AM IST

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए