दुनिया

दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी आग, उड़ानें अस्थायी रूप से रोकी गईं

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले में फ्यूल टैंक में आग लग गई। सुरक्षा के मद्देनजर DXB पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान ने किया ड्रोन हमला।
दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान ने किया ड्रोन हमला। फोटो: सोशल मीडिया

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास सोमवार को एक ईरानी ड्रोन द्वारा ईंधन टैंक को निशाना बनाए जाने के बाद भीषण आग भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं के घने गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और आपातकालीन टीमों ने जल्द ही हालात पर काबू पा लिया।

फ्यूल टैंक पर ड्रोन हमला

दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, ड्रोन हमले में एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक प्रभावित हुआ, जिसके बाद आग भड़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर जल्द काबू पा लिया गया और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

एहतियातन रोकी गईं उड़ानें

घटना के बाद दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की। अधिकारियों का कहना है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए थे और आग पर काबू पाते ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

मिडिल ईस्ट संघर्ष के बीच बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच UAE पहले ही ईरान की ओर से कई मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है, जिनका असर एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं जैसे अहम ढांचों पर पड़ा है। जानकारी के अनुसार, इस संघर्ष की शुरुआत से अब तक ईरान UAE पर 1,800 से ज्यादा मिसाइलें और ड्रोन दाग चुका है। हालांकि इनमें से अधिकांश को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक लिया।

इस हमलों की श्रृंखला के कारण खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख वित्तीय केंद्र में हवाई यात्रा बार-बार प्रभावित हुई है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष शुरू होने के बाद से 6 मौतों की पुष्टि हुई है, जिनमें चार नागरिक और दो सैन्यकर्मी शामिल हैं। सैन्यकर्मियों की मौत तकनीकी खराबी के कारण हुए एक हेलिकॉप्टर हादसे में हुई थी।  

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे