दुनिया

बाइडेन के अचानक यूक्रेन दौरे से खड़े हुए चीन के कान, शीर्ष राजनयिक रूस के लिए होंगे रवाना

रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे होने के कुछ दिन पहले हो रही ये यात्राएं दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच विवाद तेज होने का एलान करती हैं। आज अपने अचानक कीव दौरे पर भी बाइडेन ने यूक्रेन को आधा अरब डॉलर की मदद की घोषणा कर विवाद के और बढ़ने के संकेत दे दिए।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सोमवार को अचानक यूक्रेन पहुंचकर राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात ने रूस के साथ ही चीन के भी कान खड़े कर दिए हैं। इस ताजा घटनाक्रम के बीच खबर है कि पिछले महीने चीनी नेता शी जिनपिंग के शीर्ष विदेश नीति सलाहकार के रूप में पदोन्नत किये गए चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी अपने आठ दिवसीय यूरोप दौरे के हिस्से के रूप में रूस रवाना होने वाले हैं। यह यात्रा एक साल पहले यूक्रेन में रूसी टैंकों के हमले के बाद से चीन के कूटनीतिक संतुलन को लेकर अहम है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को क्रूर युद्ध के एक साल पूरे होने के कुछ दिन पहले हो रही इन दो यात्राओं की खबर दुनिया की दो महाशक्तियों के बीच विवाद के तेज होने को रेखांकित करती है। आज अपने अचानक कीव दौरे पर भी बाइडेन ने यूक्रेन को आधा अरब डॉलर की मदद की घोषणा कर इस विवाद के और बढ़ने के संकेत दे दिए हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच संबंधों में खटास जारी है। हाल ही में एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने और अमेरिका द्वारा मार गिराने के बाद दोनों देशों के संबंध और भी बिगड़ गए हैं। चीन के नेताओं ने एक साल पहले रुस को लेकर 'नो लिमिट फ्रेंडशिप' की घोषणा की थी- जो आंशिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति उनकी साझा दुश्मनी से प्रेरित है।

अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से यूक्रेन के लिए अपने समर्थन की पुष्टि करने और सैन्य सहायता बढ़ाने के बीच मास्को के साथ बीजिंग की गहरी दोस्ती ने पश्चिमी राजधानियों में खतरे की घंटी बजा दी है। शनिवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में, वांग ने यूरोपीय अधिकारियों के एक कमरे को प्रिय मित्रों के रूप में संबोधित किया था और शांति के लिए चीन की प्रतिबद्धता को दोहराया था, जबकि स्पष्ट रूप से यूरोप और अमेरिका के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार