दुनिया

अफगानिस्तान में भूकंप से भारी तबाही, 950 से ज्यादा लोगों की मौत, 600 से अधिक घायल

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र खोस्त से 44 किमी दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप से क्षेत्र में दर्जनों घर तबाह हो गए, जबकि पक्तिका में जमीन खिसक गई। अधिकारियों का कहना है कि अगर केंद्र ने आपात मदद नहीं की तो मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अफगानिस्तान के पक्तिका और खोस्त प्रांत में बुधवार तड़के आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। भूकंप के कहर से अब तक 950 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है, जबकि 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप से दूरदराज के पहाड़ी गांवों में भारी तबाही हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

अफगानिस्तान राज्य द्वारा संचालित बख्तर समाचार एजेंसी ने लेटेस्ट स्थानीय स्रोतों का हवाला देते हुए बताया कि भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी प्रांत पक्तिका प्रांत के बरमल, जि़रुक, नाका और गयान जिलों में लगभग 950 लोगों की जान चली गई। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा कि बुधवार तड़के आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई।

प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर और बचाव दल पहुंच गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि पड़ोसी खोस्त प्रांत में कम से कम 25 लोग मारे गए और 95 अन्य घायल हो गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, खोस्त से 44 किमी दक्षिण-पश्चिम में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि भूकंप से क्षेत्र में दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पक्तिका में जमीन खिसक गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अगर केंद्र सरकार ने आपातकालीन मदद नहीं दी तो मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार में उप प्रधानमंत्री, जो राहत और आपदा नियंत्रण प्राधिकरण के प्रमुख भी हैं, उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को जल्द से जल्द प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचने और सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने का निर्देश दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी ने उनके हवाले से कहा, "प्रभावित लोगों की जान बचाएं और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करें।"

पाकिस्तान की मीडिया के मुताबिक, भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत बाकी शहरों में भी महसूस किए गए। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा कि भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस हुए। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जब इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और मुल्तान में झटके महसूस हुए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • UP: स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्कूलों ने बढ़ाई सख्ती, अभिभावकों के लिए जारी की एडवाइजरी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कोलकाता HC ने दी अंतरिम सुरक्षा, दिल्ली-NCR में बारिश बनी आफत

  • ,
  • स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की मांग पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, मुस्लिम छात्रा की याचिका खारिज

  • ,
  • 'आर्थिक जीवनरेखा को काट देना है', ईरान को अलग-थलग करने के ल‍िए अमेरिका ने शुरू किया आर्थिक युद्ध, नेतन्याहू ने दी बधाई

  • ,
  • पटना में छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव, हंगामे के आसार, 14 संगठनों को मिला है मार्च का समर्थन