दुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में भीषण धमाका, 35 से ज्यादा की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

स्थानीय मीडिया ने रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी के हवाले से कहा कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और कई एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

पाकिस्तान के बाजौर में भीषण धमाके में 35 से ज्यादा की मौत, 50 से अधिक लोग घायल
पाकिस्तान के बाजौर में भीषण धमाके में 35 से ज्यादा की मौत, 50 से अधिक लोग घायल फोटोः सोशल मीडिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर में रविवार शाम को जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये धमाका खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले की खार तहसील में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के कार्यकर्ता सम्मेलन को निशाना बनाकर किया गया। इस धमाके में जेयूआई-एफ चीफ मौलाना जियाउल्लाह जान की मौत हो गई है।

खबर के अनुसार, धमाका उस समय हुआ जब जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल का कार्यकर्ता सम्मेलन चरम पर था। धमाके के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। घायलों को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। अधिकारियों का कहना है कि इस हादसे में हताहतों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। किसी भी समूह ने अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। मृतकों में अधिकांश जेयूआई-एफ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह विस्फोट जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सभा में हुआ। स्थानीय मीडिया ने रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता बिलाल फैजी के हवाले से कहा कि घायलों को पेशावर और टीमरगेरा के अस्पताल ले जाया गया है और कई एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

जेयूआई-एफ के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पार्टी के मीडिया सेल की ओर से जारी एक बयान में घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और स्थानीय सरकार से इस हमले की जांच की मांग की है। मौलाना फजलुर रहमान ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही जेयूआई-एफ कार्यकर्ताओं से तुरंत अस्पतालों में पहुंचने और रक्तदान करने की भी अपील की है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आकाशवाणी भवन में डटे राहुल गांधी, EC जाने पर अड़े, बोले- डरे ज्ञानेश कुमार, 300 सांसदों से नहीं मिलना चाहते

  • ,
  • फिर खुली चुनाव आयोग की पोल: बंगाल में अपील ट्रिब्यूनल के पोर्टल में बेशुमार दिक्कतें, पूर्व जजों ने गिनाईं खामियां

  • ,
  • IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच बने सौरव गांगुली, फ्रेंचाइजी ने किया ऐलान

  • ,
  • ‘इंडिया’ गठबंधन के मार्च में BJD भी शामिल, जयराम रमेश का BJP पर तंज, कहा- ‘भारतीय झूठ पार्टी’ की उल्टी गिनती शुरू

  • ,
  • लखनऊ: एक ही बारिश में डूब गया ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’, रिवर फ्रंट भी पानी-पानी, फ्लडप्लेन की बाड़बंदी पर उठे सवाल