दुनिया

रूस के खिलाफ फिनलैंड की सख्ती, रूसी नागरिकों के लिए और सख्त किए वीजा नियम

मास्को के यूक्रेन पर लगातार हमले के चलते फिनलैंड ने सितंबर से रूसी पर्यटकों के लिए वीजा नियम और सख्त कर दिए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मास्को के यूक्रेन पर लगातार हमले के चलते फिनलैंड ने सितंबर से रूसी पर्यटकों के लिए वीजा नियम और सख्त कर दिए हैं। विदेश मंत्री पेक्का हाविस्टो ने मंगलवार को फिनिश रेडियो से कहा, "हम स्वीकृत आवेदनों की संख्या को मौजूदा स्तर के दसवें हिस्से तक सीमित कर देंगे।"

राष्ट्रीय प्रसारक येल के अनुसार, यूरोपीय संघ (ईयू) देश एक दिन में लगभग एक हजार रूसी वीजा आवेदनों पर कार्रवाई करता है। हाविस्टो ने कहा, "साथ ही, हम लोगों के लिए काम करने, स्टडी करने या रिश्तेदारों से मिलने के लिए फिनलैंड आना आसान बनाना चाहते हैं। इसलिए उन लोगों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास फिनलैंड आने का मौका है।"

फिनलैंड यूक्रेनी शरणार्थियों की हरसंभव मदद कर रहा है। जनमत सर्वे में दिखाया है कि फिनलैंड के ज्यादातर लोग रूसी पर्यटक वीजा को सीमित करने के विचार का समर्थन करते हैं।

प्रधानमंत्री सना मारिन ने सोमवार को नॉर्डिक और जर्मन नेताओं के साथ एक बैठक में रूसी पर्यटकों पर यूरोपीय संघ के पूर्ण प्रतिबंध का मुद्दा उठाया था, लेकिन जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज इसके खिलाफ थे।

हाविस्टो ने कहा कि उन्हें इस महीने के अंत में होने वाली यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक में आगे बढ़ने के लिए एक समझौते की उम्मीद है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः बांकीपुर में करारी हार के बाद एक्टिव हुए तेजस्वी, आरजेडी की सभी संगठनात्मक इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी विवाद पर बरसे राहुल गांधी, 'सरकार चाहे जो कर ले, मुझे छात्रों की आवाज उठाने से रोक नहीं सकती'

  • ,
  • 'अमित शाह सदन में आएं और देश को बताएं- लाठीचार्ज, पैलेट गन चलाने के लिए किसने कहा?'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप बोले'अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद' और जेलेंस्की का रूस पर बड़ा प्रहार

  • ,
  • राहुल गांधी ने झारखंड के छात्र आंदोलन का किया समर्थन, कहा- किसी की भी सरकार हो, छात्रों-युवाओं को सुनना चाहिए