
शुक्रवार (15 मार्च) को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हमला हुआ। इस महले में 49 लोग मारे गए, जबकि 20 लोग जख्मी हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। खबर है कि इस घटना के बाद से 9 भारतीय लापता हैं। इनके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं पाई है।
हमले को अंजाम देने वाले एक शख्स की पहचान ऑस्ट्रेलियाई नागरिक के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, पहला हमला सेंट्रल क्राइस्टचर्च स्थित मस्जिद अल नूर में हुआ और दूसरा हमला लिनवुड मस्जिद में किया गया। पहले हमले में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूसरी मस्जिद में 7 सात लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। एस व्यक्ति की मौत मस्जिद के बाहर गोलीबारी के दौरान हुई। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमले में कितने लोग शामिल थे।
पुलिस ने घटना स्थल से दो आईईडी भी बरामद किया है, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्ता किया है, जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
घटना के बाद न्यूजीलैंड सरकार ने क्राइस्टचर्च आने जाने वाली कई घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं पुलिस ने लोगों ले अभी मस्जिद नहीं जाने की अपील की है।
इस हमले में भारतीय मूल के छह लोगों के मारे जाने की आशंका है। फिलहाल न्यूजीलैंड सरकार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त संजीव कोहली के मुताबिक, इस घटना में दो भारतीय और चार भारतीय मूल के लोगों के मारे जाने की आशंका है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined