दुनिया

शिकागो बेसबॉल स्टेडियम में मैच के दौरान गोलीबारी, मची अफरातफरी, दो घायल, कार्यक्रम हुआ रद्द

शिकागो के गारंटीड रेट फील्ड बेसबॉल स्टेडियम में एक हादसे की खबर है। मैच के दौरान गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोग घायल हो गए हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

शिकागो के गारंटीड रेट फील्ड बेसबॉल स्टेडियम में एक मैच के दौरान गोलीबारी की घटना में कम से कम दो लोग घायल हो गए। इसके कारण वहां आयोजित संगीत कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनबीसी शिकागो की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रात करीब 8.45 बजे की है।  

सूत्र ने बताया कि जिन दो लोगों पर हमला हुआ, उनमें से किसी को भी जानलेवा चोट लगने की खबर नहीं है। इस बीच, खेल के होने वाला संगीत कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

एनबीसी शिकागो ने एक बयान में आयोजकों के हवाले से कहा, "प्रशंसकों ध्यान दें। तकनीकी मुद्दों के कारण, आज रात का पोस्टगेम कॉन्सर्ट रद्द कर दिया गया है।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: CWC में खड़गे बोले- मोदी सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, कांग्रेस को रोडमैप तैयार करना चाहिए

  • ,
  • 2027 के यूपी चुनाव में 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी बीजेपी... अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद का दावा

  • ,
  • रांची: छात्रों ने 2 महीने के लिए स्थगित किया आंदोलन, परीक्षाओं में गड़बड़ी की CBI जांच के लिए सरकार को दिया अल्टीमेटम

  • ,
  • सिविल ड्रेस में किन लोगों ने छात्रों पर हमला किया था, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, इसकी जांच होनी चाहिए: रोहित पवार

  • ,
  • गॉल टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत, सुथार-देवदत्त पड‍िक्कल बने जीत के हीरो, सीरीज में 1-0 की बढ़त