दुनिया

आस्ट्रेलिया में 24 घंटे में गोली मारकर 4 की हत्या, कई घायल

आस्ट्रेलिया में एक बंदूकधारी ने पांच अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी और एक महिला को घायल कर दिया। 45 वर्षीय संदिग्ध को गोलीबारी की पहली घटना मंगलवार की शाम लगभग छह बजे होने की सूचना के एक घंटे बाद गिरफ्तार किया गया था।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

आस्ट्रेलिया के उत्तर में डार्विन शहर में एक बंदूकधारी ने पांच अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर चार लोगों की हत्या कर दी और एक महिला को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 45 वर्षीय संदिग्ध को गोलीबारी की पहली घटना मंगलवार की शाम लगभग छह बजे होने की सूचना के एक घंटे बाद गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने कहा कि उनका मानना है उस शख्स ने घटना को अकेले ही अंजाम दिया है। यह आपराधिक घटना कथित तौर पर एक मोटल और एक बार में हुई। बीबीसी के मुताबिक, प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि गोलीबारी की इस घटना का आतंकवाद से कोई संबंधित नहीं है।

उत्तरी क्षेत्र के पुलिस आयुक्त रीस केरशॉ ने कहा कि कथित बंदूकधारी जनवरी से पैरोल पर था और उसने इलेक्ट्रॉनिक टैग पहन रखा था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हम अभी भी इसके पीछे के इरादे का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बंदूकधारी ने कथित तौर पर शॉटगन से गोलीबारी की और लगभग 20 गोलियों की आवाज सुनी गई। बंदूकधारी वूलनर उपनगर के पाम्स मोटल में दाखिल हुआ और कई कमरों में गोलीबारी करने के बाद फरार हो गया। घटना में कथित तौर पर एक शख्स मारा गया और एक महिला घायल हो गई।

जॉन रोज नाम के एक और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने बंदूकधारी को शॉटगन के साथ मोटल में आते हुए देखा। उन्होंने बताया, "उसने सभी कमरों में गोलियां चलाईं। वो हर कमरे में गया ताकि वहां मौजूद लोगों को देख सके और जो मिला उसे निशाना बनाया। उसके बाद हमने उसे टोयटा पिकअप में फरार होते देखा।"

सिडनी मॉनिर्ंग हेराल्ड के अनुसार, संदिग्ध फिर चार अन्य जगहों पर गया जिनमें पीटर मैकॉले सेंटर (पुलिस ऑपरेशन बेस) भी शामिल है।

समाचार पत्र के अनुसार, एक व्यक्ति बफ क्लब, एक व्यक्ति गार्डन्स हिल्स क्रीसेंट और एक व्यक्ति जॉली स्ट्रीट में मारा गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका था आतंकी हमला? 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

  • ,
  • 'देश की परवाह नहीं, सिर्फ सांप्रदायिक राजनीति करनी है', संजय राउत का बीजेपी पर हमला

  • ,
  • 'जनता की गाड़ियों से हो रही पेट्रोल की चोरी', राहुल गांधी ने पूछा- मोदी जी, बताइए- पेट्रोल में असल में कितना इथेनॉल है?

  • ,
  • IND vs NZ 2nd ODI: भारत के घातक गेंदबाजी के आगे कीवी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 134 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम

  • ,
  • रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड सितारों को धमकी देने वाला पकड़ा गया, अमेरिका में गैंगस्‍टर हैरी बॉक्‍सर गिरफ्तार