दुनिया

युद्ध के कारण यूक्रेन में फंसा अनाज अब दुनिया तक पहुंचेगा! तुर्की की पहल पर निकासी के समझौते पर हस्ताक्षर

पिछले हफ्ते चारों पक्ष में पहले दौर की बातचीत हुई थी, जिसका उद्देश्य सुचारू आपूर्ति के लिए यूक्रेन के अनाज को विश्व बाजार में पहुंचाना था। तुर्की लंबे समय से इस प्रयास में लगा है, जो यूक्रेन के अनाज को समुद्री मार्ग से वैश्विक बाजार में पहुंचाना चाहता है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

रूस के हमले के कारण यूक्रेन के बंदरगाहों पर फंसे अनाज को काला सागर के जरिए दुनिया भर में पहुंचाने के लिए आज इस्तांबुल में एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। तुर्की और संयुक्त राष्ट्र की पहल पर हो रहे इस समझौते में रूस, यूक्रेन, संयुक्त राष्ट्र और तुर्की भी भागीदारी निभाएगा।

अनाज को लेकर इस समझौते पर हस्ताक्षर के लिए कार्यक्रम इस्तांबुल में डोलमाबाह राष्ट्रपति कार्यालय में शुक्रवार को शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस भी शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते पर ऐसे समय में हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जब यूक्रेन में अनाज के फंसे होने से वैश्विक खाद्य कमी का संकट गहराता जा रहा है। जिसे आंशिक रूप से दुनिया भर में खाद्य कीमतों में वृद्धि के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

पिछले हफ्ते, चार पक्षों ने इस्तांबुल में अपने पहले दौर की बातचीत की, जिसका उद्देश्य आपूर्ति को आसान बनाने के लिए यूक्रेन के अनाज को विश्व बाजार में पहुंचाना था। तुर्की लंबे समय से इस प्रयास में मध्यस्थ के रूप में कार्य कर रहा है, जो यूक्रेन के अनाज को समुद्री मार्गों से वैश्विक बाजार में पहुंचाना चाहता है।

इस समझौते पर अमल के बाद इस्तांबुल यूक्रेन से अनाज निर्यात का सबसे अहम केंद्र होगा। तुर्की के अधिकारियों ने कहा है कि इस्तांबुल एक ऑपरेशनल हब बन जाएगा, जो पूरी शिपिंग प्रक्रिया का केंद्र होगा। तुर्की जलसंधि के माध्यम से काला सागर में प्रवेश करने और बाहर निकलने वाले समुद्री यातायात को नियंत्रित करता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो