दुनिया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का शो लोकप्रिय मनोरंजन वेबसाइट ‘नेटफ्लिक्स’ पर?

‘नेटफ्लिक्स’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संपर्क में है। प्रस्तावित डील के तहत नेटफ्लिक्स ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के लिए विशेष शो तैयार करेगा।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  नेटफ्लिक्स के लिए शो कर सकते हैं बराक ओबामा

नेटफ्लिक्स अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संपर्क में है। ओबामा इसके शो के जरिए मिलने वाले वैश्विक मंच से लोगों से रूबरू होंगे।

‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस प्रस्तावित डील के तहत नेटफ्लिक्स ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल के लिए विशेष शो तैयार करेगा।

हालांकि, अभी किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। नेटफ्लिक्स के दुनियाभर में लगभग 11.8 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

शो के एपिसोड की संख्या और इसके स्वरूप के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ओबामा नेटफ्लिक्स शो का इस्तेमाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप या रूढ़िवादी आलोचकों को प्रत्यक्ष रूप से जवाब देने के लिए नहीं करेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • ब्रिक्स बिजनेस फोरम से पुतिन का अमेरिका पर निशाना, बोले- प्रतिबंध लगाने वाले देश खुद औद्योगिक गिरावट से जूझ रहे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा