दुनिया

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव, पीएम मोदी ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से आपके (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा) शीघ्र स्वस्थ होने और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओबामा ने रविवार को ट्वीट किया, "मुझे कुछ दिनों से गले में खराश है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं।"

Published: undefined

उन्होंने आगे लिखा कि "हमने सही किया, मैंने और मिशेल ने पहले ही वैक्सीन ले ली। मिशेल का कोरोना परीक्षण निगेटिव आया है।" पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "अगर आपने पहले से टीकाकरण नहीं कराया है, तो भी यह एक रिमांडर है, भले ही मामले कम हों।"

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना से आपके (अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा) शीघ्र स्वस्थ होने और आपके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।

Published: undefined

ओबामा 60 साल के हैं। उन्होंने 2009 से 2017 तक अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, रविवार दोपहर तक अमेरिका में 7.9 करोड़ से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए और लगभग 967,000 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट