दुनिया

राफा क्रॉसिंग को फिर से खोलने की तैयारी, गाजा वासियों तक मदद पहुंचाने के लिए मिस्र ने तेज की कोशिशें

हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम समझौता बुधवार को दोहा में हुआ था। समझौते के रविवार से लागू होने की उम्मीद है।

फोटो: Ians
फोटो: Ians ians

मिस्र के अधिकारी गाजा पट्टी को मिस्र से जोड़ने वाले एकमात्र रास्ते राफा क्रॉसिंग फिर से खोलने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए गाजा की सीमा से लगे उत्तरी सिनाई प्रांत में सहायता वितरण का काम तेज कर दिया गया है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के शहर अरिश में राफा क्रॉसिंग के पास सैकड़ों सहायता ट्रक ड्राइवर गाजा में मदद पहुंचाने के लिए अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।

हमास और इजरायल के बीच संघर्ष विराम समझौता बुधवार को दोहा में हुआ था। समझौते के रविवार से लागू होने की उम्मीद है।

शिन्हुआ के संवाददाताओं ने देखा कि भोजन, कपड़े, चिकित्सा उपकरण, टेंट, मोबाइल शौचालय और अन्य राहत सामग्री से भरे ट्रक उत्तर सिनाई के कई शहरों में, मुख्य रूप से अरीश, शेख जुवेद और राफा में, कतार में खड़े हैं, जिनमें से कुछ कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं।

एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि कम से कम 500 सहायता ट्रक राफा क्रॉसिंग और इजरायली अबू सलेम सीमा क्रॉसिंग के जरिए गाजा में प्रवेश करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मिस्र के अधिकारियों ने कई लॉजिस्टिक केंद्र बनाए हैं।

एक चिकित्सा सूत्र के अनुसार, घायल फिलिस्तीनियों के लिए रक्तदान अभियान शुरू किया गया है, जबकि सिनाई के सभी अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ अत्यधिक सतर्क है।

सूत्र ने बताया कि अरीश, शेख जुवेद और राफा के अस्पताल सभी सुविधाओं से लैस हैं और घायल फिलिस्तीनियों को लेने के लिए 100 एम्बुलेंसों में मेडिकल टीम राफा क्रॉसिंग पर भेजे गई हैं।

इस बीच, एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ को बताया कि मिस्र ने तत्काल मानवीय सहायता भेजने के लिए फिलिस्तीनी पक्ष की सभी सड़कों और मार्गों को पक्का करने के लिए भारी मशीनें तैयार रखी हैं। मिस्र रेड क्रिसेंट के एक सूत्र ने कहा कि 1,000 से ज्यादा राहत ट्रक अब राफा क्रॉसिंग से गुजरने के लिए तैयार हैं।

मिस्र के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री खालिद अब्देल-गफ्फार ने शुक्रवार को अस्पतालों की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एक बैठक की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, उन्होंने उत्तरी सिनाई के अस्पतालों के गहन देखभाल विभागों में चिकित्सा टीमों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया।

मिस्र के अल-काहेरा न्यूज टीवी चैनल ने बताया कि मिस्र, कतर, अमेरिका और इजरायल के प्रतिनिधियों ने काहिरा में बैठक की ताकि युद्धविराम समझौते को लागू करने के लिए एक तंत्र स्थापित किया जा सके।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह तंत्र गाजा पट्टी से घायल फिलिस्तीनी लोगों को ले जाने और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए राफा क्रॉसिंग को फिर से खोलने को सुनिश्चित करेगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि जैसे-जैसे युद्धविराम लागू होगा, अधिक देशों को विशेष इलाज के लिए अतिरिक्त मरीजों को स्वीकार करने के लिए आगे आना चाहिए। गाजा के बाहर 12,000 से ज्यादा लोग इलाज के लिए निकासी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 15 महीने से अधिक समय तक चले संघर्ष के कारण स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से टूट चुकी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • दतिया: BJP में टिकट न मिलने पर बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने NH-44 किया जाम, पुलिस पर पथराव, SP-ASP समेत 8 जवान घायल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद