दुनिया

ट्रंप की चेतावनी को हमास ने किया खारिज, कहा- बंधकों को स्थायी युद्धविराम के बदले ही छोड़ा जाएगा

बुधवार को ट्रंप ने आठ पूर्व बंधकों से मुलाकात के बाद हमास को ‘‘आखिरी चेतावनी’’ दी। इस बीच, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि उसने हमास के साथ अभूतपूर्व सीधी बातचीत की है, जिसे इजराइल और पश्चिमी देश आतंकवादी संगठन मानते हैं।

हमास ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनी को खारिज किया
हमास ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनी को खारिज किया फोटोः सोशल मीडिया

हमास ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया चेतावनी को खारिज कर दिया और दोहराया कि वह गाजा पट्टी में स्थायी युद्ध विराम के बदले में ही शेष इजराइली बंधकों को रिहा करेगा।

हमास ने ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर जनवरी में हुए युद्ध विराम समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया है। इस समझौते में दूसरे चरण की बातचीत का आह्वान किया गया है, जिसमें इजराइली बंधकों को और अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले रिहा किया जाएगा, एक स्थायी युद्ध विराम और गाजा से इजराइल की वापसी शामिल है।

Published: undefined

हमास के प्रवक्ता अब्देल लतीफ अल-कनौआ ने कहा कि “शेष इजराइली बंधकों को मुक्त करने का सबसे अच्छा तरीका” दूसरे चरण की बातचीत है, जिसे फरवरी की शुरुआत में शुरू किया जाना था। हालांकि, अब तक केवल सीमित प्रारंभिक वार्ता ही हुई है।

Published: undefined

बुधवार को ट्रंप ने आठ पूर्व बंधकों से मुलाकात के बाद हमास को ‘‘आखिरी चेतावनी’’ दी। इस बीच, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि उसने हमास के साथ अभूतपूर्व सीधी बातचीत की है, जिसे इजराइल और पश्चिमी देश आतंकवादी संगठन मानते हैं।

Published: undefined

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर लिखा, ‘‘सभी बंधकों को अभी रिहा करो और जिन लोगों की तुमने हत्या की है उनके शवों को तुरंत लौटाओ, नहीं तो तुम्हारा अंत हो जाएगा।’’

माना जाता है कि हमास ने अब भी 24 लोगों को बंधक बना रखा है, जिनमें इजराइली-अमेरिकी एडन अलेक्जेंडर भी शामिल हैं। हमास के पास 34 अन्य लोगों के शव भी हैं जो या तो शुरुआती हमले में मारे गए या फिर कैद में थे।

पीटीआई के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान-अमेरिका के बीच फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, FIFA में केप वर्डे ने फिर रचा इतिहास

  • ,
  • सोनिया गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर उठाए सवाल, बोलीं- गाजा पर पीएम की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे

  • ,
  • FIFA: डेब्यू में ही केप वर्डे ने रचा इतिहास, नॉकआउट में पहुंचने वाला सबसे छोटा देश बना, अब अर्जेंटीना से सामना

  • ,
  • MP-झारखंड-छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत, आंधी-बिजली से 18 की मौत, उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में घुसा मलबा

  • ,
  • ईरान और अमेरिका के बीच क्या फिर टूटा सीजफायर? तेहरान में US का बड़ा अटैक, मिसाइल-ड्रोन साइट्स को बनाया निशाना