दुनिया

हमास और 13 इजरायली बंधकों को करेगा रिहा, राहत लेकर 200 सहायता ट्रकों ने गाजा में किया प्रवेश

संयुक्त राष्ट्र कल्याण और राहत एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने पहले ही गाजा के लिए तत्काल सहायता का अनुरोध किया है, क्योंकि खाद्य सामग्री, पानी, दवा और ईंधन सहित सहायता की कमी के कारण गाजा पट्टी में भारी मानवीय संकट मंडरा रहा है।

हमास और 13 इजरायली बंधकों को करेगा रिहा, राहत लेकर 200 सहायता ट्रकों ने गाजा में किया प्रवेश
हमास और 13 इजरायली बंधकों को करेगा रिहा, राहत लेकर 200 सहायता ट्रकों ने गाजा में किया प्रवेश फोटोः IANS

इजरायल और हमास के बीच गाजा में जारी युद्धविराम के तीसरे दिन हमास ने घोषणा की है कि वह कतर की मध्यस्थता में इजरायल के साथ हुए समझौते के तहत रविवार को कम से कम और 13 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा। हमास ने कहा कि बाद में वह अपनी ओर से इजरायली महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 42 और बंधकों को रिहा करेगा। 

Published: undefined

इस बीच समझौते के तहत राहत और चिकित्सा सहायता लेकर 200 ट्रक गाजा पहुंच गए हैं और कई ट्रक उत्तरी गाजा की ओर बढ़ रहे हैं। सहायता ट्रकों के राफा क्रॉसिंग को पार करने से पहले मिस्र के साथ लगने वाली नित्ज़ाना क्रॉसिंग पर इज़रायली अधिकारियों द्वारा ट्रकों की सघन जांच की गई थी।

Published: undefined

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि कम से कम छह एम्बुलेंस और दर्जनों सहायता ट्रक इज़रायली  अधिकारियों की मंजूरी के बाद उत्तरी गाजा की ओर जा रहे थे। हमास और इजरायल के बीच चार दिवसीय युद्धविराम के हिस्से के रूप में सहायता सामग्री, दवाओं और खाद्य पदार्थों सहित ट्रक गाजा में प्रवेश कर रहे हैं।

Published: undefined

संयुक्त राष्ट्र कल्याण और राहत एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने पहले ही गाजा के लिए तत्काल सहायता का अनुरोध किया है, क्योंकि खाद्य सामग्री, पानी, दवा और ईंधन सहित सहायता की कमी के कारण गाजा पट्टी में भारी मानवीय संकट मंडरा रहा है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने गाजा में तत्काल राहत पहुंचाने की जरूरत बताई है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मणिपुर में सरकार बनाने की कवायद तेज, केंद्र ने राष्ट्रपति शासन हटाया, बीजेपी सरकार आज ही शाम लेगी शपथ

  • ,
  • सिनेजीवन: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया का रुख सख्त और जानें अभिषेक बच्चन की अनकही कहानी

  • ,
  • SIR विवाद: ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया, सीएम ने खुद दलील पेश की

  • ,
  • संसद के मौजूदा सत्र में हंगामा: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर विपक्ष हमलावर, चर्चा न होने पर मोदी सरकार को घेरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: SIR पर 'सुप्रीम' सुनवाई, ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल के साथ अन्याय, SC ने चुनाव आयोग को भेजा नोटिस