दुनिया

किसान आंदोलन: हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे, शंभू बॉर्डर पर फिर बढ़ा तनाव

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी तथा अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर निकले किसान पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। वे अपने साथ गैस मास्क, बुलडोजर और भारी मशीनें लेकर आये हैं।

हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे
हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे फोटो: PTI

हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान नेता प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे।

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी तथा अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर निकले किसान पंजाब से हरियाणा में प्रवेश करने की फिराक में हैं। वे अपने साथ गैस मास्क, बुलडोजर और भारी मशीनें लेकर आये हैं।

हरियाणा पुलिस ने अर्थमूवर मशीनों और बुलडोजरों के मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा है, "आपको आपराधिक रूप से उत्तरदायी ठहराया जा सकता है"।

एक्स पर एक पोस्ट में पुलिस ने कहा कि इन मशीनों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है, जो एक गैर-जमानती अपराध है।

पुलिस ने चेतावनी दी, "पोकलेन और जेसीबी के मालिक तथा संचालक, कृपया प्रदर्शनकारियों को अपने उपकरणों की सेवाएं प्रदान न करें। कृपया इन मशीनों को विरोध स्थल से हटा लें। इन मशीनों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। यह एक गैर-जमानती अपराध है और आपको आपराधिक रूप से उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।''

पंजाब और हरियाणा के किसानों का एक बड़ा जमावड़ा हरियाणा की सीमाओं पर जारी है। वे केंद्र सरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद अपनी मांगों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने के लिए तैयार हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत