दुनिया

ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हुई हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया

पड़ोसी देश अजरबैजान की एक दिवसीय यात्रा पर गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अपने दौरे के दौरान अजेरी समकक्ष इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने किज कलासी बांध का उद्घाटन किया। इसके बाद ही रायसी हेलीकॉप्टर से देश वापस लौट रहे थे।

ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया
ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर की अजरबैजान में हार्ड लैंडिंग, दुर्घटना की खबरों को खारिज किया फोटोः IANS

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी को ले जा रहे एक हेलीकॉप्‍टर को रविवार को पूर्वी पड़ोसी देश अजरबैजान में कोहरे के कारण अचानक हार्ड लैंडिंग करनी पड़ी, जिसके बाद हादसे का अंदेशा जताया जाने लगा। हालांकि, बाद में रायसी ने दुर्घटना की खबरों को 'अफवाह' करार दिया है। ईरान की समाचार एजेंसी तस्‍नीम ने कहा कि राष्ट्रपति रायसी के काफिले में तीन हेलीकॉप्‍टर थे, जिनमें से दो मंत्रियों और अधिकारियों को लेकर अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच गए।

एजेंसी ने कहा कि कथित तौर पर रायसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियान भी हेलीकॉप्‍टर में थे। विवरण के बारे में विस्तार से बताए बिना, ईरानी राज्य टेलीविजन ने यह भी बताया कि ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर को "हार्ड लैंडिंग" का सामना करना पड़ा। एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, "हालांकि, इस हेलीकॉप्‍टर में सवार राष्ट्रपति के कुछ साथी केंद्रीय मुख्यालय के साथ संवाद करने में सक्षम थे।"

इस बीच, ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि रायसी ने दुर्घटना की खबरों को अफवाह करार दिया है और कहा है कि वह और उनका काफिला जमीन के रास्ते खोदाफारिन से तबरीज की यात्रा कर रहे थे। मेहर रिपोर्टर की जांच से संकेत मिलता है कि कुछ मिनट पहले, राष्ट्रपति को ले जा रहे हेलीकॉप्‍टर को पूर्वी अजरबैजान में कोहरे के कारण जमीन पर उतारा गया और अब राष्ट्रपति का काफिला तबरीज के रास्ते पर है।

पड़ोसी देश अजरबैजान की एक दिवसीय यात्रा पर आए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी ने अपने दौरे के दौरान अजेरी समकक्ष इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की, जिसके बाद दोनों नेताओं ने किज कलासी बांध का उद्घाटन किया, जो दोनों देशों की एक संयुक्त परियोजना है। इस कार्यक्रम के बाद ही रायसी हेलीकॉप्टर से देश वापस लौट रहे थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार, डेमोक्रेट्स को सीनेट में बहुमत मिला, डोनाल्ड बोले- विपक्ष के साथ मिलकर काम करूंगा

  • ,
  • US Midterm Results: 'मैं मैदान पर होता तो बड़े अंतर से जीतती रिपब्लिकन पार्टी, मिडटर्म चुनाव में झटके के बाद बोले ट्रंप

  • ,
  • पंजाब में राहुल गांधी आज भरेंगे हुंकार, संगरूर से 2027 के चुनावी अभियान का करेंगे आगाज

  • ,
  • दिल्ली में प्रदूषण का महाविस्फोट! AQI 567 के पार, मुंडका में 722 पहुंचा, जहरीली हवा ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

  • ,
  • राजस्थान में रेलवे ट्रैक के पास जोरदार धमाका, दो पिलर टूटे, सुरक्षा के चलते अनूपगढ़-बठिंडा ट्रेन रद्द