दुनिया

यूक्रेन: रूसी हमले के बीच कीव में हेलीकॉप्टर क्रैश, मंत्री समेत 16 लोगों की मौत, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल

क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर के पास हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। इस क्रैश में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की की भी मौत हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

यूक्रेन की राजधानी कीव से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कीव के पास ब्रोवेरी शहर में एक बड़ा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में दो बच्चों समेत 16 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसमें एक मंत्री की भी मौत हुई है।

न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, क्रैश छोटे बच्चों की देखरेख करने वाले सेंटर के पास हुआ। हादसे में 2 बच्चों समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। इस क्रैश में यूक्रेन के इंटीरियर मिनिस्टर डेनिस मोनास्टिरस्की की भी मौत हो गई।

इस क्रैश के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्रैश के बाद किंडरगार्टेन में आग लग गई। हेलिकॉप्टर क्रैश कीव से 20 किलोमीटर दूर ब्रोवैरी कस्बे में हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए