दुनिया

पाकिस्तान में हिंदुओं ने मनाया रक्षाबंधन; पीपीपी नेता ने बिलावल भुट्टो को बांधी राखी

पेशावर में कड़ी सुरक्षा के बीच त्योहार मनाया गया। त्योहार के मद्देनजर शहर और छावनी क्षेत्रों में मंदिरों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय, विशेषकर उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर और दक्षिणी शहर कराची में रहने वाले लोगों ने रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की एक हिंदू सीनेटर ने पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी को राखी बांधी।

सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाए जाने से पहले शहर के कई मंदिरों के परिसर में अलग-अलग रंगों और डिजाइन वाली राखियां बेचने के लिए अस्थायी दुकानें खोली गईं। दुकानदारों ने राखी के साथ-साथ पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजें भी बेचीं।

थारपारकर सिंध से पीपीपी की सीनेटर कृष्णा कुमारी ने पार्टी अध्यक्ष बिलावल को राखी बांधी। पीपीपी नेता को राखी बांधने का एक वीडियो साझा करते हुए, कुमारी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘रक्षाबंधन की शुभकामनाएं। अध्यक्ष बिलावल भुट्टो का शुक्रिया।’’ कुमारी ने बिलावल की बहनों आसिफा जरदारी और बख्तावर बी जरदारी को भी इस पोस्ट में टैग किया।

पेशावर में कड़ी सुरक्षा के बीच त्योहार मनाया गया। त्योहार के मद्देनजर शहर और छावनी क्षेत्रों में मंदिरों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।

शहर के झंडा बाजार स्थित एक मंदिर में सुबह के समय पूजा के लिए बड़ी संख्या में हिंदू महिलाएं और युवतियां एकत्रित हुईं और फिर आरती की तैयारी की गई। धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद महिलाओं ने अपने भाइयों को राखी बांधी।

लाहौर से संचालित टीवी चैनल ‘बोलदा पंजाब’ के अनुसार, लाहौर में पुराने कृष्ण मंदिर में भी त्योहार मनाया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध