दुनिया

'भारत-रूस दोनों की गिरती अर्थव्यवस्थाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर साधा निशाना

ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और रूस के करीबी संबंधों को लेकर उन पर तीखा प्रहार किया और कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ‘न्यू इंडिया’, मॉस्को के साथ क्या करता है।

ट्रंप ने भारत से आयात पर 25 प्रतिशत का शुल्क (टैरिफ) लगाने की घोषणा करने के कुछ घंटों बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और रूस अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ गर्त में ले जा सकते हैं और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे परवाह नहीं है कि भारत, रूस के साथ क्या करता है। वे एक साथ अपनी मृत अर्थव्यवस्थाओं को गर्त में ले जा सकते हैं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ बहुत कम व्यापार किया है, उनके शुल्क बहुत अधिक हैं।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, अब तक 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में

  • ,
  • 'बीते तीन महीने में 25 प्रतिशत तक बढ़ गया रसोई का बजट', जयराम ने PM से पूछा- कमरतोड़ महंगाई से छुटकारा कब मिलेगा?

  • ,
  • Asian Games: जन्मदिन पर लवलीना ने जीता गोल्ड, बोलीं- जापान मेरे लिए लकी, यह मेडल यादगार रहेगा

  • ,
  • SIR पर चौतरफा घिरे चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, वोटर लिस्ट से छूटे नाम फिर जुड़ेंगे, राज्यों में चलेगा विशेष अभियान

  • ,
  • यूपी: चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, संपत्ति जब्त करने का आदेश; 8 साल पुराने केस में कोर्ट की कार्रवाई