दुनिया

'मैं जिंदा हूं...', नेतन्याहू ने नए वीडियो में दिखाया ‘पंच कार्ड’, कहा- दो नाम मिटा दिए हैं, अभी और नाम मिटाए जाएंगे

नेतन्याहू ने नया वीडियो जारी करते हुए कहा कि मैं जिंदा हूं’’, साथ में उन्होंने धमकी दी है कि वह अपने ‘‘पंच कार्ड’’ में शामिल अन्य ईरानी नेताओं को मारने का सिलसिला जारी रखेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह हंसते हुए यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘‘मैं जिंदा हूं’’, साथ में उन्होंने धमकी दी है कि वह अपने ‘‘पंच कार्ड’’ में शामिल अन्य ईरानी नेताओं को मारने का सिलसिला जारी रखेंगे।

इससे पहले मंगलवार को बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया था कि ईरान के नेता और देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी तथा ‘बासिज’ बल के कमांडर गुलाम रजा सुलेमानी को मार दिया गया है।

Published: undefined

'हां, माइक मैं ज़िंदा हूं'

नेतन्याहू ने अपनी मौत की अफवाहों का खंडन करने वाले वीडियो की श्रृंखला जारी रखते हुए अपने निजी सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह इजराइल में अमेरिका के राजदूत माइक हकाबी से मुलाकात करते नजर आए। इस वीडियो में हकाबी नेतन्याहू से कहते हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा है कि “आप ठीक हैं।”

इस पर नेतन्याहू ने कहा, ‘‘ हां, माइक मैं ज़िंदा हूं।” इसके बाद इजराइली प्रधानमंत्री ने अपनी जेब से एक कार्ड निकालते हुए कहा, ‘‘मैं ज़िंदा हूं और मेरे पास यह कार्ड है लेकिन इसे पढ़ने की कोशिश मत करिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक ‘पंच कार्ड’ है। आज मैंने इस पंच कार्ड से दो नाम मिटा दिए हैं और आप देख सकते हैं कि इस सूची में अभी कितने नाम बाकी हैं।’’ माना जा रहा है कि ये दोनों नाम अली लारीजानी और गुलाम रजा सुलेमानी के थे।

Published: undefined

वीडियो में नेतन्याहू ने क्या कहा?

इजराइली नेता ने जोर देते हुए कहा, “हम उन उन्मादियों को ख़त्म कर रहे हैं जो परमाणु हथियार विकसित करना चाहते हैं और उन्हें इजराइल को मिटाने के बाद हर अमेरिकी शहर तक पहुंचाना चाहते हैं। वे ऐसा नहीं कर सकेंगे। हम इन्हें समाप्त कर रहे हैं।’’

इससे पहले नेतन्याहू ने एक बयान में कहा, ‘‘आज सुबह हमने अली लारीजानी को मार गिराया... उसके साथ ही हमने बासिज के कमांडर को भी मार गिराया - ये ‘अपराधियों के सहायक’ थे जो तेहरान और ईरान के अन्य शहरों की सड़कों पर लोगों को आतंकित कर रहे थे।’’

Published: undefined

इजराइली हमले में 28 फरवरी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद लारीजानी प्रभावी रूप से ईरान के युद्ध प्रबंधन के प्रभारी के रूप में उभरे थे।

नेतन्याहू ने कहा, ‘‘हम इस शासन को कमजोर कर रहे हैं ताकि ईरानी जनता को इसे हटाने का अवसर मिल सके। यह सब एक साथ नहीं होगा और न ही आसानी से होगा लेकिन अगर हम दृढ़ रहे, तो हम उन्हें अपना भविष्य तय करने का मौका देंगे।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined