दुनिया

किसानों के समर्थन में इस शख्स ने ठुकराया ग्लोबल इंडियन अवार्ड, ये सम्मान पाने वाले हस्तियों के नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

मौजूदा एनबीए चैंपियन टोरंटो रैप्टर्स के आधिकारिक 'सुपरफैन' और कनाडा में एक अलग पहचान रखने वाले भारतीय मूल के नव भाटिया ने 50,000 डॉलर के ग्लोबल इंडियन अवार्ड मिलने के एक दिन बाद अब इसे ठुकराने का फैसला किया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

मौजूदा एनबीए चैंपियन टोरंटो रैप्टर्स के आधिकारिक 'सुपरफैन' और कनाडा में एक अलग पहचान रखने वाले भारतीय मूल के नव भाटिया ने 50,000 डॉलर के ग्लोबल इंडियन अवार्ड मिलने के एक दिन बाद अब इसे ठुकराने का फैसला किया है। कनाडा-इंडिया फाउंडेशन ने भाटिया को रविवार को यहां उनके वर्चुअल गाला के दौरान इस पुरस्कार से सम्मानित किया था।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए भाटिया ने अपने पहले से रिकॉर्ड किए गए भाषण में कहा था कि उन्हें पहले से ही यह अवार्ड पाने वाले रतन टाटा, दीपक चोपड़ा, नारायणमूर्ति और मोंटेक सिंह अहलूवालिया जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल होने पर काफी सम्मानित महसूस हो रहा है।

हालांकि इसके एक दिन बाद ही भाटिया ने भारत में किसानों के आंदोलन के समर्थन में पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है।

भाटिया ने अपने एक बयान में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं राजनीति से दूर ही रहता हूं। लेकिन मैं एक गौरवशाली सिख हूं। और यही सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण है। नतीजतन, मेरा दिल इस समय इस पुरस्कार को स्वीकार नहीं कर सकता है, क्योंकि पूरे भारत में मेरे भाई और बहन दुख में हैं। मैं भारत के सभी किसानों के साथ खड़ा हूं। मैं एक सुरक्षित और शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रार्थना करता हूं।"

टोरंटो स्थित इंडो-कनाडाई एडवोकेसी ग्रुप, कनाडा-इंडिया फाउंडेशन 2009 के बाद से हर साल अपने ग्लोबल इंडियन अवार्ड के लिए उत्कृष्ट भारतीय चेहरे को सम्मानित करता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ कांग्रेस का महाअभियान का ऐलान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होगी महारैली

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • एक झटके में किनारे! BJP राज्यसभा लिस्ट से हरदीप पुरी और बीएल वर्मा की छुट्टी, नए चेहरों की एंट्री से हर कोई हैरान

  • ,
  • मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को बीएसपी में फिर वापस लिया, संगठन की कमान सौंपते हुए बनाया राष्ट्रीय संयोजक