दुनिया

अमेरिका में डराने लगे मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले, सैन फ्रांसिस्को ने की आपातकाल की घोषणा

सैन फ्रांसिस्को की स्वास्थ्य अधिकारी सुसान फिलिप ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी बंद या प्रतिबंध करने को लेकर योजना नहीं बना रही हैं। आपातकाल की घोषणा स्वास्थ्य आदेशों के तहत की गई है। सभी स्वास्थ्य निकायों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

अमेरिका में कोरोना वायरस के बाद मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले डराने लगे हैं। पश्चिमी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में अधिकारियों ने शहर भर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामले को देखते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है। सैन फ्रांसिस्को की स्वास्थ्य अधिकारी सुसान फिलिप ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता हमारे संसाधनों का उपयोग करने में सक्षम हो।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फिलिप ने जोर देकर कहा कि वह किसी भी बंद या प्रतिबंध करने को लेकर योजना नहीं बना रही हैं। आपातकालीन की घोषणा स्वास्थ्य आदेशों के तहत की गई है। सभी स्वास्थ्य निकायों को आपातकाल के स्तर पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कैलिफोर्निया राज्य के सीनेटर स्कॉट वीनर ने कहा कि यह सैन फ्रांसिस्को द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। बुधवार तक, शहर भर में 261 लोगों में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई है। शहर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, मंकीपॉक्स एक दुर्लभ वायरल बीमारी है, जो चेचक से संबंधित है। वायरस आमतौर पर फुंसी या छाले जैसे घाव और फ्लू जैसे लक्षण जैसे बुखार का कारण बनता है। घाव आमतौर पर बाहों और पैरों पर केंद्रित होते हैं, लेकिन नवीनतम प्रकोप में, वे जननांग और पेरिअनल क्षेत्र पर अधिक बार दिखाई दे रहे हैं, खासकर पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, 78 देशों से डब्ल्यूएचओ को अब तक 18,000 से अधिक मंकीपॉक्स के मामले सामने आए हैं और अफ्रीका में पांच मौतें हुई हैं। भारत ने अब तक वायरस के 4 पुष्ट मामले दर्ज किए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहार: जमुई घटना को लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा, राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं, घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक

  • ,
  • धरती की जीवन-व्यवस्था पर बढ़ा संकट, 9 में से 7 ‘प्लैनेटरी बाउंड्री’ टूटीं, खतरे में मानव जीवनः रिपोर्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह और रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: असम में दिखा हिंसा का ‘बंगाल मॉडल’, हमारे नेताओं पर हमले की स्वतंत्र जांच हो: कांग्रेस

  • ,
  • पुण्यतिथि: जब पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ था मुश्किल, दुर्गा खोटे ने रूढ़ियों को तोड़कर ऐसे रचा सिनेमाई इतिहास