
इजरायल और अमेरिका के साथ जारी युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने दावा किया है कि उनका देश रुक नहीं गया है, बल्कि सियासी नेताओं और देश भर के गवर्नरों से संपर्क साधे हुए है। ईरानी राष्ट्रपति ने एक्स पर कहा, “जरूरी अधिकारियों को प्रांत सौंपकर, फैसले तेजी से और स्थानीय हालात के हिसाब से लिए जाते हैं।”
Published: undefined
ईरानी राष्ट्रपति का ये बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत 48 शीर्ष अधिकारियों को मार गिराने का दावा किया गया। रविवार को ये खबर आम हो गई कि खामेनेई मार दिए गए हैं, इसके बाद से ईरान के हालात को लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आने लगे। देश कैसे चलेगा, इसे लेकर सवाल उठने लगे।
Published: undefined
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नए नेता उनसे बात करने की ख्वाहिश रखते हैं, हालांकि ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसका तुरंत खंडन भी किया। इसके बाद मंगलवार को एक बार फिर ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बात करने का इच्छुक था लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। इन्हीं सब दावों के बीच ईरानी राष्ट्रपति का ताजा बयान आया है।
Published: undefined
इजरायल ने शनिवार को तेहरान में उस इमारत पर बमबारी की थी, जहां खामेनेई मीटिंग कर रहे थे। इन्हीं हमलों में खामेनेई मारे गए। उनकी मौत के बाद कई देशों में शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिका के खिलाफ आवाज बुलंद करने लगे। खामेनेई की हत्या ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका है। उनके मारे जाने के बाद सिर्फ ईरान ही नहीं, बल्कि भारत समेत दुनिया भर में अमेरिका और इजरायल के विरोध में प्रदर्शन हुए, नारेबाजी हुई।
Published: undefined
यूएस-इजरायल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमले किए। उसने कतर, यूएई, ओमान, बहरीन समेत सभी खाड़ी देशों में यूएस बेस पर हमले तेज कर दिए। पश्चिमी एशिया में अमेरिका के सहयोगियों के ऊपर मिसाइलें और ड्रोन दागे जा रहे हैं। भीषण युद्ध के बीच ईरानी राष्ट्रपति ने जता दिया है कि शीर्ष नेतृत्व के खात्मे से वो उबर चुका है और अपनी पूरी ताकत से देश को बचाने की मुहिम में जुटा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined