
ईरान की संसद मजलिस में होर्मुज स्ट्रेट के रणनीतिक प्रबंधन और नियंत्रण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। ईरानी मीडिया ने पार्लियामेंट्री प्रवक्ता के हवाले से शनिवार को बताया कि ईरान की संसद ने होर्मुज स्ट्रेट पर रणनीतिक नियंत्रण लागू करने के मकसद से 12 ड्राफ्ट बिल राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति कमेटी को भेजे हैं।
ईरानी मीडिया, ईरान इंटरनेशनल के अनुसार, इसमें मैरीटाइम जोन कानूनों को संशोधित करने का प्रस्ताव शामिल है। इसे इस हफ्ते एक ही बिल में मिला दिया जाएगा, जिसके बाद वोट के लिए फ्लोर पर भेजा जाएगा। ज्यूडिशियरी, सिविल और आर्थिक मामलों से जुड़ी सेकेंडरी कमेटियां समुद्री नौवहन नियमों, साझा फंडिंग व्यवस्था और नियमों का पालन न करने पर कानूनी दंड जैसे प्रमुख प्रावधानों की समीक्षा कर रही हैं।
किर्गिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन के विदेश मंत्रियों की मीटिंग के अवसर पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान को अमेरिका से कोई अच्छा बर्ताव नहीं मिला। वाशिंगटन फारस की खाड़ी में तेहरान द्वारा तय किए गए रास्ते के बजाय एक नए शिपिंग रूट को बढ़ावा दे रहा है।
इसे भी पढ़ेंः खाड़ी मार्गों के जहाजों के बीमा प्रीमियम में 1,000 प्रतिशत तक का उछाल, अमेरिका ईरान युद्ध से बढ़े जोखिम का असर
अराघची ने कहा कि यह ध्यान देने वाली बात है कि अमेरिका ने एक नया रास्ता खोला है और जहाजों से इसका इस्तेमाल करने पर जोर दिया। ईरान के पास इस बात के सबूत हैं कि तेहरान के बताए रास्ते का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे जहाजों के साथ बातचीत की गई थी और उन्हें दक्षिणी रास्ता लेने के लिए उकसाया गया था।
ये भी पढ़ें : दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका के बीच हमले जारी, पाकिस्तान में मध्यस्थों से मिले ईरानी अधिकारी
ईरान के खतम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर ने शनिवार को कहा कि हर ईरानी के मारे जाने पर एक अमेरिकी सेवा सदस्य मारा जाएगा। इसे उन्होंने लड़ाई के मैदान के लिए एक नया समीकरण बताया। न्यूज एजेंसी आईआरएनए को दिए गए एक मैसेज में मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा, "अब हम जंग के मैदान का एक पक्का और घोषित समीकरण मानते हैं कि हर गर्वित ईरानी नागरिक की शहादत के बदले, एक अमेरिकी सेना को जहन्नुम भेजा जाएगा। हमने आपके लिए नर्क के लिए मुफ्त वन-वे टिकट तैयार किए हैं।"
इसे भी पढ़ेंः अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर बरसाए बम, दो लोगों की मौत की खबर, तेहरान ने भी दिया जवाब
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए