
मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और इसके असर लगातार गहराते जा रहे हैं। इस बीच अमेरिकी सेना ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि ईरान के खिलाफ जारी संघर्ष में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर करीब 200 तक पहुंच गई है। यह आंकड़ा बताता है कि जंग अब सिर्फ रणनीतिक नहीं, बल्कि मानव संसाधनों पर भी भारी पड़ रही है।
Published: undefined
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक घायल सैनिकों में से अधिकांश को मामूली चोटें आई हैं और करीब 180 सैनिक इलाज के बाद दोबारा ड्यूटी पर लौट चुके हैं। हालांकि, 10 सैनिकों की हालत गंभीर बताई गई है।
कमांड ने यह भी जानकारी दी कि यह सैनिक कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन, बहरीन, इराक और इजरायल जैसे अलग-अलग ठिकानों पर घायल हुए हैं, जहां अमेरिकी सैन्य मौजूदगी है।
Published: undefined
28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने के बाद से हालात लगातार बिगड़ते गए हैं। ईरान द्वारा अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद अब तक 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इसके अलावा ईरान ने राजनयिक मिशनों, होटलों और हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया है, जिससे खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। इससे पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 150 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे, जो अब बढ़कर करीब 200 हो गए हैं।
Published: undefined
जंग के बीच ड्रोन युद्ध भी तेज होता दिख रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, इस संघर्ष में करीब एक दर्जन MQ-9 रीपर ड्रोन नष्ट हो चुके हैं।
जनरल एटॉमिक्स द्वारा विकसित यह मानवरहित हवाई वाहन करीब 50,000 फीट की ऊंचाई पर 27 घंटे से ज्यादा समय तक उड़ान भर सकता है और अत्याधुनिक कैमरों, सेंसरों व रडार से लैस होता है। इसे हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published: undefined
मौजूदा हालात में अमेरिका, ईरान और इजरायल, तीनों को इस युद्ध में सैन्य नुकसान उठाना पड़ रहा है। अमेरिका ने ईरान के भीतर 7,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं, जिससे संघर्ष और अधिक व्यापक होता जा रहा है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि लगातार बढ़ते हमले और जवाबी कार्रवाई इस क्षेत्र को लंबे समय तक अस्थिर बना सकते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined