दुनिया

ईरान की कड़ी चेतावनी, 'अमेरिका ने हमला किया तो ऊर्जा ठिकाने बनेंगे निशाना, होर्मुज पूरी तरह करेंगे बंद'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद करने और IRGC ने अमेरिकी ठिकानों और कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है।

फोटो: AI Generated
फोटो: AI Generated 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ा अलर्ट जारी किया है। ईरान ने साफ कहा है कि अगर उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ सकता है।

Published: undefined

ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की सख्त प्रतिक्रिया

ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरानी ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला करेगा। इस चेतावनी के तुरंत बाद ईरान ने भी जवाबी रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि किसी भी हमले की स्थिति में वह इस अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद कर देगा।

Published: undefined

अमेरिकी कार्रवाई और जवाबी बयानबाजी

इस बीच, यूएस ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने NBC News को दिए इंटरव्यू में कहा कि ईरान की किलेबंदी को कमजोर करने के लिए अमेरिकी सैन्य बलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक ईरानी किले पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाते।

बेसेंट ने मीडिया रिपोर्टिंग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिकी कार्रवाई को सही तरीके से नहीं दिखाया जा रहा है। उन्होंने डेमोक्रेटिक सीनेटर क्रिस मर्फी के उस बयान को भी खारिज किया, जिसमें ट्रंप प्रशासन पर युद्ध का नियंत्रण खोने का आरोप लगाया गया था।

Published: undefined

IRGC की चेतावनी, ऊर्जा ठिकाने बनेंगे निशाना

रायटर्स के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बयान जारी कर कहा है कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो न केवल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद किया जाएगा, बल्कि अमेरिकी हिस्सेदारी वाली कंपनियों को भी निशाना बनाया जाएगा।

IRGC ने यह भी चेतावनी दी कि जिन देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकाने हैं, वहां के ऊर्जा प्रतिष्ठान भी “कानूनी लक्ष्य” बन जाएंगे।

Published: undefined

‘हमने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन जवाब देंगे’

ईरान ने अपने बयान में कहा कि उसने युद्ध शुरू नहीं किया है और न ही करना चाहता है, लेकिन अगर उसके पावर प्लांट्स को नुकसान पहुंचाया गया तो वह अपने देश और लोगों के हित की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। इस टकराव ने मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ा दिया है और इसके वैश्विक असर की आशंका जताई जा रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined