दुनिया

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले जारी, नसरल्लाह के बाद एक और कमांडर को मारने का दावा

इससे पहले शुक्रवार रात आईडीएफ के हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह अन्य कई कमांडरों के साथ मारा गया। आईडीएफ ने शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला किया था जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई।

हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले जारी, नसरल्लाह के बाद एक और कमांडर को मारने का दावा
हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के हमले जारी, नसरल्लाह के बाद एक और कमांडर को मारने का दावा फोटोः IANS

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत के बाद भी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल के हवाई हमले जारी हैं। इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने रविवार को दावा किया कि शनिवार रात लेबनान की राजधानी बेरूत पर किए गए एक हवाई हमले में सीनियर हिजबुल्लाह कमांडर नबील कौक मारा गया। कौक हिजबुल्लाह की प्रिवेंटिव सिक्योरिटी यूनिट का कमांडर और इसकी सेंट्रल काउंसिल का मेंबर था।

Published: undefined

आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, "अमन (सैन्य खुफिया एजेंसी) के सटीक निर्देशन में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने आतंकवादी नबील को निशाना बनाया।" इजरायली सुरक्षा बलों के अनुसार, कौक हिजबुल्लाह की टॉप लीडरशिप के करीब था। वह इजरायल स्टेट और उसके नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में सीधे तौर पर शामिल था। वह 1980 के दशक में हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था और उसे संगठन के भीतर एक प्रमुख शख्स माना जाता था। कौक, अक्सर मीडिया में हिजबुल्लाह का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आता था। वह राजनीतिक, सैन्य, रणनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी किया करता था।

Published: undefined

इससे पहले शुक्रवार देर रात आईडीएफ के हवाई हमले में हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह, ग्रुप के कई कमांडरों के साथ मारा गया। आईडीएफ ने शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके दहिह में हिजबुल्लाह हेडक्वार्टर पर बड़ा हमला किया था जिसमें नसरल्लाह की मौत हो गई। नसरल्लाह, 30 साल की उम्र में 1992 में हिजबुल्लाह का महासचिव बना था। अगले 32 वर्षों में उसने हिजबुल्लाह को न सिर्फ लेबनान बल्कि मध्य पूर्व की एक बड़ी ताकत बना दिया। वह इजरायल का दुश्मन नंबर एक बन गया। आखिरकार शुक्रवार को यहूदी राष्ट्र, अपने सबसे बड़े दुश्मन को खत्म करने में कामयाब रहा।

Published: undefined

नसरल्लाह का विकल्प खोजना हिजबुल्ला के लिए खासा मुश्किल होगा। हालांकि उसकी जगह लेने के लिए हिजबुल्लाह के भीतर दो नामों पर चर्चा चल रही है। अलजजीरा की शनिवार की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाशेम सफीद्दीन और नईम कासिम, नसरल्लाह के उत्तराधिकारी बनने की दौड़ में शामिल हैं। इजरायल सोमवार से लेबनान में हिजबुल्लाह ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है। यह यूहदी राष्ट्र के सबसे बड़े सैन्य अभियानों में से एक है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!