दुनिया

जेरूसलम पर अमेरिका के फैसले से जापान का किनारा, तेल अवीव से दूतावास हटाने से किया इंकार

जेरूसलम पर अमेरिका की नीति से किनारा करते हुए जापान ने तेल अवीव से अपना दूतावास हटाने से इनकार कर दिया है। जॉर्डन गए जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने यह जानकारी दी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो

जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिका के फैसले से जापान ने किनारा कर लिया है। जॉर्डन में जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने कहा, “हमारा देश इजरायल के तेल अवीव स्थित अपने दूतावास को जेरूसलम शिफ्ट नहीं करेगा।” कोनो ने 26 दिसंबर को जॉर्डन के अपने समकक्ष अयमान सफादी के साथ चर्चा के दौरान कहा कि जापान मानता है कि जेरूसलम के मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझाए जाने की जरूरत है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो ने द्विराष्ट्र समाधान के प्रति जापान के समर्थन को दोहराया और इसे लेकर फिर से प्रयास करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने मध्यपूर्व में शांति बहाल करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की सराहना की। अयमान सफादी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तेल अवीव स्थित अमेरिकी दूतावास को जेरूसलम में शिफ्ट करने का फैसला अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावनों का उल्लंघन है।

इससे पहले अमेरिका ने जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने का ऐलान किया था। और अपने दूतावास को तेल अवीव से जेरूसलम ले जाने की घोषणा की थी। अमेरिका के इस फैसले का पूरी दुनिया में जोरदार विरोध हुआ था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के अमेरिका के फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बीते 21 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित कर अमेरिका से जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने के फैसले को वापस लेने को कहा था। तुर्की और यमन की ओर से पेश इस प्रस्ताव का भारत समेत 128 देशों ने समर्थन किया था। जबकि अमेरिका और इजरायल समेत सिर्फ 9 देशों ने ही प्रस्ताव के विरोध में वोट दिया था। 35 देशों ने प्रस्ताव पर मतदान में हिस्सा नहीं लिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?