
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ लेते ही एक्शन में दिखे। शपथ लेने के बाद उन्होंने एक के बाद एक ट्रंप के कई फैसलों को पलट दिया। बाइडेन ने राष्ट्रपति के रूप में कई ऐसे फैसलों पर भी साइन किया जिसका वादा उन्होंने चुनावी अभियान के दौरान किया था। कोरोना महामारी को कंट्रोल करने और आम लोगों को बड़े स्तर पर आर्थिक मदद भी देने का ऐलान किया है।
बाइडेन ने कोरोना को कंट्रोल करने के लिए अपने फैसले में कहा कि 100 दिन तक मास्क लगाएं। इसके अलावा बाइडन ने दोबारा WHO में शामिल होने का फैसला किया। बाइडेन पेरिस जलवायु समझौते में भी शामिल हो होने का फैसला लिया।
कोरोना महामारी को कंट्रोल करने के लिए फैसला
आम लोगों को बड़े स्तर पर आर्थिक मदद देने का ऐलान
क्लाइमेट चेंज के मसले पर अमेरिका की वापसी
नस्लभेद को खत्म करने की ओर कदम
विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के फैसले को रोका
बॉर्डर पर दीवार बनाने के फैसले को रोका, फंडिंग भी रोक दी
ट्रंप प्रशासन द्वारा जिन मुस्लिम देशों में बैन लगाया था, उसे वापस लिया
स्टूडेंट लोन की किस्त वापसी को सितंबर तक टाला गया
बाइडेन ने हटाया मुस्लिम देशों से आव्रजन पर लगाया गया ट्रंप का बैन
जनगणना से गैर-नागरिकों को बाहर करने वाला आदेश रद्द
गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना संकट के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ लिया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए