दुनिया

अतिरिक्त टैरिफ बम फोड़े अभी कुछ ही घंटे बीते हैं कि ट्रंप ने फिर दी चेतावनी, क्या भारत पर और प्रतिबंध लगाने जा रहे?

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के "बहुत करीब" है और उसे 50 फीसदी का टैरिफ देना होगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि ‘‘आपको और भी सख्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाकर भारत पर टैरिफ के कुल बोझ को 50 फीसदी तक पहुंचे अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ और सख्त कदम उठाने की चेतावनी दे डाली है। ट्रंप की चेतावनी के बाद यह सवाल और गहराने लगा है कि क्या अमेरिका, भारत पर कुछ और कड़े प्रतिबंध लगाने जा रहा है?

Published: undefined

ट्रंप ने क्या कहा है?

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के "बहुत करीब" है और उसे 50 फीसदी का टैरिफ देना होगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि ‘‘आपको और भी सख्त प्रतिबंध देखने को मिलेंगे।

ट्रंप ने बुधवार को ‘ओवल कार्यालय’ (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय) में कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमने तेल को लेकर भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है। वे दूसरे सबसे बड़े खरीदार हैं और रूस से तेल खरीद के मामले में चीन के बहुत करीब हैं।’’

Published: undefined

अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया

ट्रंप ने रूस से तेल खरीद जारी रखने पर भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ लगाने के कार्यकारी आदेश पर बुधवार को हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका के इस फैसले के साथ ही भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में लगने वाला शुल्क अब बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया है, जो कि किसी भी देश पर अमेरिका द्वारा लगाए गए सबसे ऊंचे टैरिफ में से एक है।

ट्रंप प्रशासन ने पिछले सप्ताह ही भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो 7 अगस्त से प्रभावी भी हो गया है। अब अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी हो जाएगा। इसके साथ भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: भारत पर सितम, पाक पर करम! इधर इंडिया पर फोड़ा टैरिफ बम, उधर पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर को अमेरिका ने भेजा बुलावा

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, कई हिस्सों में बारिश के साथ मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत

  • ,
  • त्विषा शर्मा केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, दहेज हत्या और प्रताड़ना का है आरोप

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कच्चे तेल में उछाल से सोना-चांदी लुढ़के और बजाज फिनसर्व करेगी ₹2,000 करोड़ का बड़ा निवेश

  • ,
  • खेल: 'बुमराह हो या कमिंस, किसी के रसूख से नहीं डरता सूर्यवंशी' और विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

  • ,
  • दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न: आंधी-तूफान और गरज के साथ बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'