दुनिया

कमला हैरिस का यह वीडियो देखा जा रहा बार-बार, भांजी ने महाभियोग को लेकर उड़ाया ट्रम्प का मजाक, आप भी देखें

अमेरिका की चयनित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खुब पसंद कर रहे हैं।

फोटो: Meena Instagram
फोटो: Meena Instagram 

अमेरिकी संसद यानी कैपिटल हिल में 6 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चौतरफा आलोचना हो रही है। दरअसल ट्रंप पर भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप लग रहा है। इस हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इसी के बाद ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की मांग की गई थी। ये दूसरी बार है जब ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लगाया गया।

इसी बीच अमेरिका की चयनित उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खुब पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने बनाई है। जिसमें कमला हैरिस की भांजी ट्रम्प का मज़ाक उड़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस टिकटॉक वीडियो में दोनों को ट्रम्प के महाभियोग के बारे में मज़ाक उड़ाते हुए दिखाया गया है।

इस टिकटॉक वीडियो में मीना हैरिस अपने मौसी को कहती हैं, "आंटी मैंने आपको एक गिफ्ट दिया है।" पहले तो, कमला हैरिस सोचने लगती हैं, लेकिन जब उनकी भांजी उनके पास एक जार लेकर जाती है, तो कमला हैरिस उस जार को देखते ही अपनी हंसी को रोक नहीं पाती हैं और जोर से हंसने लगती हैं। यहां पर उनकी भांजी ने ट्रम्प के महाभियोग पर मजाकिया कमेंट किया है।

कमला की भांजी ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी महाभियोग दिवस।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 14 Jan 2021, 6:00 PM IST

  • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर नाराज बांग्लादेशी प्रवासियों ने मुहम्मद यूनुस को घेरा, बोले- आतंकवादी हो, यहां क्यों आए'

  • ,
  • अब बीजेपी के सहयोगी भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर, नीतीश, चिराग और नायडू भी वोट चोरों की फेहरिस्त में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह, ज्ञानेश और उनके साथियों के चारों ओर जाल सिकुड़ रहा है

  • ,
  • हम हैं कामयाब-19: मोहम्मद शहंशाह ने ग़रीबी के कारण बचपन में पढ़ाई छोड़ी, अब हैं करोड़ों की कंपनी ‘टूडेज़ फ़ैशन’ के मालिक

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा