दुनिया

लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा

ईरान पर हमले के कुछ दिनों बाद ही इजरायल ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अभियान का दावा करते हुए लेबनान में भीषण हमले शुरू कर दिए थे, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा
लेबनान-इजरायल में 10 दिन का युद्धविराम हुआ, ट्रंप ने किया ऐलान, दसवीं जंग रुकवाने का किया दावा फोटोः सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बड़ा दावा करते हुए ऐलान किया कि इजरायल और लेबनान 10 दिनों के संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। ट्रंप ने कहा कि यह संघर्षविराम पूर्वी समयानुसार आज शाम पांच बजे से शुरू होगा। साथ ही ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है। यह मेरा 10वां प्रयास है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इजरायल और लेबनान में संघर्षविराम की घोषणा की और कहा कि यह लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन और इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हुई ‘‘उत्कृष्ट’’ बातचीत के बाद हुआ है। यह घोषणा वाशिंगटन में दशकों बाद दोनों देशों के बीच पहली सीधी राजनयिक वार्ता के दो दिन बाद हुई है।

Published: undefined

ट्रंप ने कहा कि ''अभी-अभी मेरी लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन और इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बहुत ही बेहतरीन बातचीत हुई। इन दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई है कि अपने देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए वे ईएसटी समय के अनुसार शाम पांच बजे से औपचारिक रूप से दस दिनों के 'सीजफायर' (युद्धविराम) की शुरुआत करेंगे।

Published: undefined

ट्रंप ने पोस्‍ट में कहा, "34 वर्षों में पहली बार, इन दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने यहां वाशिंगटन डीसी में हमारे महान विदेश मंत्री, मार्को रुबियो के साथ मुलाकात की। मैंने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री रुबियो को 'जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के चेयरमैन डैन रेजिन केन के साथ मिलकर, इजरायल और लेबनान के साथ काम करते हुए एक स्थायी शांति स्थापित करने का निर्देश दिया है। दुनिया भर में नौ युद्धों को सुलझाना मेरे लिए एक सम्मान की बात रही है, और यह मेरा 10वां प्रयास होगा। तो चलिए, इसे पूरा करके दिखाते हैं।"

Published: undefined

ट्रंप ने पोस्‍ट में आगे कहा, ''मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित करूंगा। यह 1983 के बाद से इजरायल और लेबनान के बीच पहली सार्थक बातचीत होगी। दोनों पक्ष शांति चाहते हैं, और मेरा मानना ​​है कि ऐसा होगा और वह भी बहुत जल्द।'

Published: undefined

गौरतलब है कि यह संघर्षविराम लेबनान में इजरायल और ईरान समर्थित समूह हिज्बुल्ला के बीच एक महीने से अधिक समय से जारी लड़ाई के बाद हुआ है। ईरान पर हमले के कुछ दिनों बाद ही इजरायल ने हिज्बुल्ला के खिलाफ अभियान का दावा करते हुए लेबनान में भीषण हमले शुरू कर दिए थे, जिसमें अब तक दो हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेबनान ने इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई रोकने के लिए आगे की बातचीत से पहले संघर्षविराम पर जोर दिया था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • पोप लियो ने इशारों में ट्रंप पर कसा तंज! कहा- कुछ तानाशाह सैन्य या राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करते हैं

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोलीं- बार-बार बहकाने वालों को महिलाएं पहचान लेती हैं, अभी 33% आरक्षण क्यों नहीं दे रहे?

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की दिखी घबराहट और ईरान-अमेरिका वार्ता की तारीख अभी तय नहीं

  • ,
  • बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने TMC और BJP सरकारों के खिलाफ ‘जनता का आरोपपत्र’ जारी किया, जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • पीएम के 'अस्पष्ट' और सरसरे भाषण से परिसीमन को लेकर असमंजस में राज्य, अहम सवालों को अनदेखा कर गए मोदी