दुनिया

लूला दा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे अमेरिका

पिछले सप्ताह ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमे को राजनीतिक सजा बताया था। उन्होंने ब्राजील को घटिया साझेदार बताते हुए उसके निर्यात पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने और ब्राजील के एक न्यायाधीश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

लूला दा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे अमेरिका
लूला दा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप को दी चेतावनी, बोले- ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करे अमेरिका  फोटोः IANS

ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फटकार लगाई है। सिल्वा ने ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि हम विनम्र हैं और किसी के चिल्लाने से नहीं डरते। उन्हें ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। पिछले सप्ताह ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ मुकदमे को राजनीतिक सजा बताया था। उन्होंने ब्राजील को घटिया साझेदार बताते हुए उसके निर्यात पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने और ब्राजील के एक न्यायाधीश पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को साओ पाउलो राज्य के सोरोकाबा शहर में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "हमें यह जानना होगा कि लोगों की जरूरतें कैसे पूरी की जाएं। इसके लिए लोगों की देखभाल करनी होती है, न कि शासन। वह ब्राजील की देखभाल करना चाहते हैं। लोगों की रक्षा ही किसी भी देश की संप्रभुता का सार है। लूला ने कहा कि हम विनम्र हैं और किसी के चिल्लाने से नहीं डरते। ट्रंप को ब्राजील के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

पिछले सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ हुए मुकदमे को राजनीतिक सजा की संज्ञा दी थी। साथ ही उन्होंने ब्राजील को 'घटिया व्यापारिक साझेदार' कहा था। 30 जुलाई को, ट्रंप प्रशासन ने ब्राजीलियाई निर्यात पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने और ब्राजील के संघीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। मोरेस वर्तमान में बोल्सोनारो के खिलाफ मामले की देखरेख कर रहे हैं। बोल्सोनारो पर 2022 के राष्ट्रपति चुनाव में हार के बाद सत्ता हथियाने की कोशिश करने का आरोप है।

हालांकि, ब्राजीली राष्ट्रपति ने पूर्वोत्तर राज्य पेरनामबुको में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप के उस बयान का खंडन करते हुए कहा था कि उनका दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि ब्राजील अच्छा है लेकिन अमेरिकी सरकार के आगे नहीं झुकेगा। लूला ने कहा कि जायर बोल्सोनारो का मामला ब्राजील का आंतरिक मामला है और हम इससे निपटेंगे। बोल्सोनारो के साथ कुछ भी गलत नहीं हो रहा, बल्कि लोकतंत्र उनके साथ न्याय कर रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा