दुनिया

वैंकूवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, आपस में टकराए एयर कनाडा के दो विमान

हादसे के चलते विमानों का परिचालन कुछ घंटे के लिए बाधित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी यात्री या ग्राउंड स्टाफ घायल नहीं हुआ।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

वैंकूवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एयर कनाडा के दो विमान आपस में टकरा गए। इस घटना की स्थानीय मीडिया ने पुष्टि की। हालांकि इस घटना में कोई बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने सीटीवी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रविवार को गेट से पीछे धकेले जाने के दौरान एयर कनाडा रूज एयरबस ए319 का विंगटिप जैज एयर कनाडा एक्सप्रेस क्यू400 के विंग के संपर्क में आ गया। यह विमान नजदीकी गेट पर खड़ा था। 

हादसे के चलते विमानों का परिचालन कुछ घंटे के लिए बाधित हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोई भी यात्री या ग्राउंड स्टाफ घायल नहीं हुआ। क्यू400 में 75 और एयरबस ए319 में 120 से अधिक यात्री बैठते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल