दुनिया

चीन के शिन्यू शहर में बड़ा हादसा, एक इमारत में आग लगने से 39 लोगों की मौत, 9 लोग घायल

आग छह मंजिला वाणिज्यिक और आवासीय इमारत के बेसमेंट में लगी। आग की लपटें तेजी से पहली और दूसरी मंजिल की दुकानों तक फैल गईं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत के शिन्यू शहर में बुधवार दोपहर एक इमारत में आग लगने से 39 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने शिन्यू के युशुई जिले में स्थानीय अग्नि प्रतिक्रिया आपातकालीन मुख्यालय के हवाले से कहा कि इमारत में आग दोपहर करीब 3 बजे लगी।

लगभग 120 अग्निशामकों द्वारा बचाव अभियान रात 8:50 बजे समाप्त हुआ। घायलों में आठ की हालत स्थिर है, जबकि एक अन्य को बचाया जा रहा है। आग छह मंजिला वाणिज्यिक और आवासीय इमारत के बेसमेंट में लगी। आग की लपटें तेजी से पहली और दूसरी मंजिल की दुकानों तक फैल गईं।

प्रारंभिक जांच से पता चला कि आग बेसमेंट के अंदर कोल्ड स्टोरेज में लगी थी जहाँ कुछ मजदूर काम कर रहे थे। धुआं तेजी से दूसरी मंजिल तक फैल गया, जिस पर प्रशिक्षण सुविधाएं और एक होटल था। सार्वजनिक सुरक्षा अधिकारियों ने हादसे के लिए जिम्मेदार 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की गोलीबारी, चार जवानों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

  • ,
  • कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने साथियों पर बरसाई गोलियां, चार जवानों की मौत, कहासुनी के बाद हुई घटना

  • ,
  • सचिन पायलट का पंजाब को लेकर बीजेपी से सवाल, सीमाओं की सुरक्षा और ड्रग्स तस्करी रोकने के लिए क्या कदम उठाए?

  • ,
  • यादों में टॉम ऑल्टरः चेहरा विदेशी, लेकिन भाषा और भारतीय संस्कृति की समझ ने दर्शकों के दिलों में दिलाई खास जगह

  • ,
  • चुनावों में हो रही है ‘मैच फिक्सिंग’, कांग्रेस को प्रतिरोध जारी रखना चाहिए, राहुल गांधी का CWC में स्पष्ट संदेश