दुनिया

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

आग लगने के समय वार्ड में 16 नवजात मौजूद थे और डॉक्टरों की टीम सिर्फ एक बच्चे को सुरक्षित निकाल सकी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 15 नवजात शिशुओं की मौत हो गई है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने बच्चों की संख्या को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं की है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने के समय वार्ड में 16 नवजात मौजूद थे और डॉक्टरों की टीम सिर्फ एक बच्चे को सुरक्षित निकाल सकी। वहीं PIMS की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने बताया कि कुछ बच्चों को रात में ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। ऐसे में वार्ड में मौजूद बच्चों की वास्तविक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, आग सुबह करीब 7 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल वार्ड को ठंडा करने का काम जारी है, जिसमें कुछ समय लग सकता है।

जियो न्यूज के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव अभियान में दमकल की छह गाड़ियां और चार एम्बुलेंस शामिल रहीं।

जांच के लिए बनाई गई समिति

घटना की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में एक समिति बनाई गई है। यह समिति आग लगने के कारणों के साथ-साथ यह भी जांच करेगी कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी तरह की लापरवाही तो नहीं हुई।

PIMS इस्लामाबाद का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसके परिसर में इस्लामाबाद अस्पताल के अलावा चिल्ड्रन्स अस्पताल, मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर, बर्न केयर सेंटर और कार्डियक सेंटर जैसे प्रमुख चिकित्सा केंद्र भी मौजूद हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'नेहा बोरा कहां हैं, अभी तक पता नहीं, आखिरी लोकेशन एंटी नारकोटिक्स ब्यूरों की थी, लेकिन वहां नहीं मिलीं'

  • ,
  • अखिलेश यादव का तंज- 'वन नेशन, वन इलेक्शन’ नहीं, बीजेपी की मंशा ‘वन करप्शन, वन इलेक्शन’ है

  • ,
  • खड़गे ने परिसीमन विधेयक पर पीएम को फिर लिखा पत्र, सर्वदलीय बैठक की मांग, कहा- जबरन पास कराने की कोशिश न करें

  • ,
  • दिल्लीः ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन पर पुलिस का पहरा, शामिल होने जा रहे दीपके और नेहा समेत कई हिरासत में लिए गए

  • ,
  • 'हड्डियां तोड़ सकते हैं, सत्याग्रह नहीं...' छात्रों पर एक्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और सरकार पर बरसे राहुल गांधी