
मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच इजरायल में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक ऑफिशियल एडवाइजरी जारी की। इसमें अमेरिकी नागरिकों को अपनी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम खुद करने की सलाह दी गई है।
अपने बयान में, दूतावास ने चेतावनी दी कि सुरक्षा व्यवस्था अभी भी अस्थिर बनी हुई है और भविष्य को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। इसके साथ ही दूतावास ने नागरिकों को अपना ख्याल रखने की हिदायत दी है। बयान में कहा गया, "यूएस एम्बेसी इस समय अमेरिकियों को निकालने या सीधे इजरायल छोड़ने में मदद करने की स्थिति में नहीं है।"
Published: undefined
इसमें आगे कहा गया, "एम्बेसी यूएस नागरिकों को लगातार सावधानी बरतने और पर्सनल सिक्योरिटी को लेकर सजग रहने का मशविरा दे रही है। रेड अलर्ट की स्थिति में सबसे पास के शेल्टर जाने की हम अपील करते हैं, क्योंकि मोर्टार, रॉकेट और मिसाइल फायर, और अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम (यूएएस) से घुसपैठ जैसी घटनाएं अक्सर बिना किसी चेतावनी के होती हैं।"
एम्बेसी ने कहा कि वर्तमान हालातों को देखते हुए वो कभी भी बिना किसी पूर्व सूचना के अमेरिकी सरकार के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की आवाजाही पर रोक लगा सकता है।
Published: undefined
इसमें इजरायल के अंदर खास इलाकों, जैसे यरुशलम का पुराना शहर, और वेस्ट बैंक की यात्रा को सीमित करना या मना करना शामिल हो सकता है।
यात्रा से जुड़ी जानकारी देते हुए, एम्बेसी ने कहा कि इजरायली टूरिज्म मिनिस्ट्री ने 2 मार्च से ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के लिए शटल सर्विस शुरू कर दी है।
जो यूएस नागरिक इस सर्विस का इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे मिनिस्ट्री के इवैक्युएशन फॉर्म के जरिए पैसेंजर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। हालांकि, एम्बेसी ने साफ किया कि वह शटल सर्विस के इस्तेमाल के पक्ष या विपक्ष में कोई सलाह नहीं दे सकती।
Published: undefined
यूएस एम्बेसी ने कहा, "एम्बेसी पर्यटन मंत्रालय की शटल के लिए कोई सलाह (पक्ष या विपक्ष में) नहीं दे सकती। अगर आप जाने के लिए इस विकल्प का इस्तेमाल करते हैं, तो यूएस सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती।"
बयान में कहा गया, "यह जानकारी शिष्टाचार वश उन लोगों के लिए साझा की जा रही है जो इजरायल छोड़ना चाहते हैं।"
जो लोग आगे जॉर्डन जाना चाहते हैं, उनके लिए एम्बेसी ने सलाह दी है कि यात्री इलियट तक शटल ले सकते हैं और फिर टैक्सी से यित्जाक राबिन बॉर्डर क्रॉसिंग तक अपने आप जा सकते हैं।
Published: undefined
इसमें कहा गया है कि बसें देश भर में तय मीटिंग पॉइंट पर उपलब्ध होंगी, जिसमें हर्जलिया, हाइफा, येरुशलम और तेल अवीव में पार्किंग क्षेत्र शामिल हैं।
एम्बेसी ने नागरिकों से यह भी कहा कि वे किसी भी बॉर्डर क्रॉसिंग पर जाने से पहले इजरायल होम फ्रंट कमांड की गाइडलाइंस देख लें, और हालात बदलते रहने के साथ ऑफिशियल सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शन्स पर अपडेटे रहें।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined