दुनिया

ईरान: तेहरान से उड़ा विमान क्रैश, 66 लोगों की मौत

ईरान में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार सभी 66 यात्रियों की मौत हो गई है। ईरान के असेमां एयरलाइंस के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी को यह जानकारी दी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  तेहरान से उड़ा विमान क्रैश, 66 लोगों की मौत

ईरान में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमे सवार सभी 66 यात्रियों की मौत हो गई है। ईरान के असेमां एयरलाइंस के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक विमान तेहरान से यसुज जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया।

तेहरान से यसुज के लिए उड़ा ईरान असेमन एयरलाइन्स का विमान सेमिरोम शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिस इलाके में यह प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वो पर्वतीय इलाका है।

अधिकारियों का कहना है कि जिस समय विमान दुर्घटना हुई उस समय आसमान में धुंध थी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हाल ही में रूस की राजधानी मॉस्‍को के बाहरी इलाके में एक घरेलू यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और उसमें सवार सभी 71 लोगों की मौत हो गई थी।

17 फरवरी तक ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी भारत के तीन दिवसीय दौरे पर थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: नगर निकाय चुनाव, जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत में कुछ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के निर्देश

  • ,
  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है, लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए

  • ,
  • दुबई भागने की फिराक में था गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई बंटी, धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

  • ,
  • SIR IN DELHI: मैं घर पर नहीं हूं तो मेरा वोट कट जाएगा, कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव का सीधा सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने एआई रेगुलेशन को किया नामंजूर और पाक की मोस्ट वांटेड लिस्ट में मसूद अजहर पर ₹70 लाख का इनाम