दुनिया

सोमालिया के पास जहाज MV LILA NORFOLK हाइजैक, शिप पर हैं 15 भारतीय क्रू मेंबर, भारतीय नौसेना ने संभाला मोर्चा

सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोमालिया तट पर एक मालवाहक जहाज 'एमवी लीला नॉरफॉक' हाईजैक हो गया है। जहाज बीते दिन हाईजैक हो गया था, जिसके बाद उसपर भारतीय सेना कड़ी निगरानी रख रही है। इस जहाज में 15 भारतीय क्रू मेंबर सवार हैं। 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के इस जहाज को सोमालिया की समुद्री सीमा के पास हाइजैक किया गया है।

Published: undefined

हाइजैकिंग की जानकारी मिलने के बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई है। नौसेना ने अपना एक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई किडनैप किए गए जहाज की तरफ रवाना कर दिया है। नौसेना का कहना है कि हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Published: undefined

जानकारी के मुताबिक सोमालिया के तट के पास अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। क्रू मेंबर के साथ कम्युनिकेशन स्थापित कर लिया गया है। सभी क्रू मेंबर जहाज के अंदर सुरक्षित हैं। आपको बता दें, मामला 4 जनवरी का है, लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई।

Published: undefined

भारतीय नौसेना ने बताया कि जहाज ने ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) पोर्टल पर एक संदेश भेजा था। इसमें कहा गया था कि 4 जनवरी की शाम को करीब 5-6 लोग हथियारों के साथ जहाज पर उतरे। नेवी ने कहा- हम मामले पर नजर बनाए हुए है। मर्चेंट वेसल की सुरक्षा के लिए नेवी ने INS चेन्नई को जहाज की तरफ रवाना किया है। मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, जहाज ब्राजील के पोर्टो डू एकू से बहरीन के खलीफा बिन सलमान पोर्ट जा रहा था। ये 11 जनवरी को लोकेशन पर पहुंचने वाला था।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • मोदी पर बरसे इंडिया गठबंधन के नेता, खड़गे बोले- मैंने अपने 53 साल के राजनीतिक जीवन में ऐसा कोई PM नहीं देखा...

  • ,
  • खेल: लखनऊ के खिलाफ रोहित की बल्लेबाजी से प्रभावित हुए गावस्कर और पंजाब के अंतिम मैच में जितेश संभालेंगे कप्तानी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: AAP के बड़े नेताओं के साथ BJP मुख्यालय जाएंगे केजरीवाल, बोले- आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं

  • ,
  • मोदी पर काल्पनिक कहानियां गढ़ने और झूठ बोलने का आरोप, स्टालिन बोले- ...पीएम का आरोप एक 'घटिया रणनीति'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन और 'हमारे बारह' का दमदार टीजर हुआ लॉन्च